बालिका वधू फेम अभिनेत्री नेहा मर्दा हाल ही में अपने भाई सुमित मर्दा और उनके पार्टनर राहुल के साथ ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपना ब्रांड ‘फिटकू’ पेश किया। ‘फिटकू’ एक डियोड्रेंट स्टिक है, जो रिफाइंड फिटकरी से बना है। नेहा मर्दा को यह आइडिया अपनी प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी ओडोर से परेशान होने के बाद आया। जब वह शो में आईं, तो उन्होंने 1 परसेंट इक्विटी के लिए 1.8 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट मांगा।
नेहा को डील तो मिल गई, लेकिन इसके साथ एक शर्त थी कि उन्हें अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल को 3 गुना रॉयल्टी यानी 5.4 करोड़ रुपये देने होंगे। अब स्क्रीन के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नेहा और सुमित ने अपनी एडिटेड पिच पर निराशा जताई और उन्होंने रॉयल्टी देने के इस फैसले पर भी बात की।
यह भी पढ़ें: Netflix: इस साल नेटफ्लिक्स पर बड़ा धमाका, ‘इक्का’ से ‘हम हिंदुस्तानी’ तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
क्या बोलीं नेहा मर्दा
‘शार्क टैंक इंडिया 5‘ के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, “ऐसा लगा जैसे एक ही समय में 10वीं और 12वीं बोर्ड का एग्जाम दे रहे हों। मैंने बहुत सारे प्रोड्यूसर्स से पैसे लिए हैं, लेकिन कभी भी इन्वेस्टर्स को अपना बिजनेस पिच नहीं किया।” वहीं, उनके भाई सुमित ने आगे कहा, “मैंने पहले भी कई इन्वेस्टर्स को पिच किया है, लेकिन यहां यह अलग था।
सिर्फ इन्वेस्टर्स से बात करने से ही पूरा इकोसिस्टम बदल जाता है। वहां, मेकअप होता है, लाइट्स होती हैं और पांच शार्क एक साथ आप पर सवालों की बौछार करते हैं। जब आप एक का जवाब खत्म करते हैं, तो अगला सवाल आ जाता है। मैंने बहुत सारे इन्वेस्टर्स से पैसे लिए हैं, लेकिन यह अलग था।”
एडिटेड एपिसोड पर बोलीं नेहा
‘शार्क टैंक इंडिया’ के एडिटेड एपिसोड पर निराशा जताते हुए नेहा मर्दा ने कहा, “एपिसोड एक डेली सोप ड्रामा के टेलीकास्ट जैसा लगा जिससे मैं खुद को जोड़ पाई। हम शार्क टैंक में लगभग दो घंटे थे और आपने जो देखा वह लगभग 17 से 20 मिनट का था। इसलिए भले ही यह घटना इतनी बड़ी लग रही हो कि शार्क्स ने इतने सारे सवाल उठाए, लेकिन इतनी ज्यादा चर्चा कभी नहीं हुई थी। जिस हिस्से में उन्हें बात समझ में आई, वह टेलीकास्ट नहीं हुआ।”
वहीं, सुमित ने कहा, “यह पहली बार था जब मैंने अनुभव किया कि म्यूजिक और एडिटिंग एक डेली सोप में कितना बड़ा फर्क ला सकते हैं। जब हमने एपिसोड देखा, तो हम भी सोच रहे थे कि ओह, आगे क्या होगा।” नेहा ने आगे कहा, “ऐड आने से ठीक पहले ऐसा लगा कि हमें डील नहीं मिलेगी और मुझे हैरानी हुई कि क्या हुआ, क्योंकि हमें एक पल के लिए भी ऐसा महसूस नहीं हुआ था।
हमने शुरू से ही सोचा था कि हमें डील मिल जाएगी।” फिर सुमित ने कहा, “अमित के सवाल रियल थे और अगर दो टॉप शार्क ने बिजनेस में इन्वेस्ट किया, तो यह जाहिर है कि सब कुछ क्लियर था, इसलिए उन्होंने इन्वेस्ट किया। लेकिन हां, इसे थोड़ा ज्यादा ड्रामैटाइज किया गया, जो असल में ऐसा नहीं था।” ‘शार्क टैंक इंडिया’ के एपिसोड के अलावा चलिए हम आपको इसके उस शार्क के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दिन में 16 घंटे किया काम… 5 बार बिजनेस में भी फेल हुए लेकिन हार नहीं मानी और करोड़ों की सम्पति बना दी। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।
