टेलीविजन एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह, ‘बिग बॉस 18’ में अपनी नजदीकियों को लेकर खूब चर्चा बटोर चुके हैं। शो के दौरान कई दर्शकों ने दोनों को साथ पसंद किया था। सीजन खत्म होने के बाद भी उनका बॉन्ड फैंस का ध्यान खींचता रहा। कई बार अटकलें लगाई गईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर न तो अविनाश और न ही ईशा ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि की। मगर अब चीजें बदल गई हैं।

एक दूसरे को ‘सिर्फ दोस्त’ बताने वाले ईशा और अविनाश ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से कर दिया है। अविनाश ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीती। जीत की पार्टी में उनके साथ ईशा सिंह भी नजर आईं। अब पार्टी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस मान रहे हैं कि दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से कहा आई लव यू

5 अक्टूबर को अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपनी जीत का जश्न मनाया। इस जश्न में कई एक्टर्स और रियलिटी शो स्टार्स शामिल हुए। ईशा और अविनाश पार्टी में एक साथ पहुंचे। एक पैपराजो की शेयर की गई वीडियो में अविनाश को फोटोग्राफरों से बात करते हुए और यह कहते हुए देखा गया कि उन्होंने एक नहीं बल्कि दो ट्रॉफियां जीती हैं। माना जा रहा है कि एक्टर का इशारा ईशा की ओर था।

और पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 4: अजय देवगन को मिला पहला सबसे बड़ा मंडे, ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में कमाए इतने

पार्टी का एक और वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें अविनाश को डीजे प्लेटफॉर्म पर खड़ा देखा गया, ईशा उनके बगल में खड़ी हैं। वीडियो में अविनाश ने सभी के सामने ईशा को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। फिर अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं। वो कहते हैं, ‘मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी जिंदगी में ईशा है।’ ईशा कहती हैं, ‘आगे तो बोल।’ इसपर अविनाश कहते हैं, ‘आई लव यू बेबी।’ ईशा शरमाती हैं और जवाब देती हैं, ‘ओके, आई लव यू टू।’

हालांकि एक और वीडियो में अविनाश मिश्रा ने खुद को सिंगल भी बता दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ ईशा के साथ ही नहीं, बल्कि दूसरों के साथ भी स्पॉट होता हूं। मेरे कई दोस्त हैं। मैं सिंगल हूं, और केवल मेरी मम्मी ही तय करेंगी कि मैं किससे शादी करूंगा। ईशा और मैं सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। बस इतना ही।’

और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कैंची धाम, आरती में लिया हिस्सा, 400 का आंकड़ा पार कर चुकी है फिल्म

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फिनाले 4 अक्टूबर की शाम हुआ था। यहां अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी और ऑरी को हराकर विनर बने। उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट भी घर ले जाने को मिली। ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश तेजी से ईशा को गले लगाने के लिए दौड़े थे, जो एक्टर को सपोर्ट करने आई थीं। उनका ये क्यूट मोमेंट इंटरनेट पर छा गया था।