पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबर के बाद से ही एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम उनके करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को मुंबई में डिनर पर साथ देखा गया, जिसके बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं। अब अर्जुन बिजलानी ने इन खबरों पर सफाई देते हुए उन लोगों की आलोचना की है, जो उनकी दोस्ती को प्यार का नाम दे रहे हैं।
टेली टॉक इंडिया के साथ बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने इन अफवाहों किया और कहा, “अगर सात-आठ लोग डिनर पर जा रहे हैं, तो ऐसा तो नहीं है कि हम पहली बार जा रहे हैं। हम पहले भी 50 बार साथ में डिनर पर जा चुके हैं। मौनी और मैं भी साथ में डिनर पर गए हैं और साथ में अच्छा समय बिताया है। इसलिए, सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि किसी ने ऐसा क्यों लिखा।”
यह भी पढ़ें: ‘हर फैन क्लब को कैसे बंद कर दें?’ जान्हवी कपूर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों जताई आपत्ति
शुरुआत में मैंने किया नजरअंदाज: अर्जुन
अर्जुन ने आगे कहा, “शुरू में तो मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन मुझे लगता है कि क्रिस्टल डिसूज़ा ने कहा था कि क्या बकवास है, क्योंकि वह मुझे जानती हैं। जो लोग हमें जानते हैं, उन्होंने जाहिर है कि पोस्ट पर कमेंट किया। इसलिए मुझे लगा कि अगर मेरे दोस्त बोल रहे हैं और मैं नहीं बोलता, तो यह गलत होगा।”
मौनी रॉय को बदनाम करने की कोशिश
इंटरव्यू के दौरान अर्जुन बिजलानी ने यह भी कहा कि कोई मौनी रॉय को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। एक्टर ने कहा, “और सच कहूं तो, मुझे लगता है कि काफी समय से कोई न कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मुझे नहीं पता कौन।”
उन्होंने आगे कहा, “वह अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर कुछ कमेंट किए गए, फिर किसी ने उनके शराब पीने को लेकर कुछ कहा। मेरा मतलब है, हर कोई पार्टी में जाता है। हर कोई एंजॉय करता है। यह नॉर्मल बात है।”
लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं अर्जुन और मौनी
अर्जुन ने आगे कहा कि वह और ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और ऐसे कमेंट्स से किसी के कैरेक्टर को जज नहीं करना चाहिए। अर्जुन ने कहा, “जहां तक हमारी बात है, मौनी और मैंने साथ में एक शो किया है और साथ में वीडियो भी बनाए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि वे इन अफवाहों पर हंसे भी थे।
बता दें कि अर्जुन और मौनी के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अभिनेत्री ने अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने एक जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा, “हमें दुख है कि मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल जिंदगी में बेवजह और दखल देने वाली दिलचस्पी दिखाई जा रही है। हम बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फ़ैसला किया है और मामलों को निजी तौर पर और शांति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं।”
