‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट रह चुके फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोग उन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जानते हैं। अब उन्हें लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर एक हादसे का शिकार हो गए हैं।
इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनकी हाई-स्पीड कार डासना गाजियाबाद पर डिवाइडर से टकरा गई। ऐसे में अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या फिर अनुराग ने सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल यूट्यूबर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: मेसी और रोनाल्डो से आगे निकला रश्मिका-विजय की शादी का वीडियो, बनाया नया ग्लोबल रिकॉर्ड
150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे गाड़ी
सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल का एक वीडियो सामने आया है और उसमें इस हादसे की पूरी घटना कैद हो गई है। दरअसल, ये वीडियो तब का है, जब वह इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए हुए थे। लाइव के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार अचानक बढ़ा दी, जो देखते ही देखते 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गई।
इसी तेज रफ्तार के दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस खौफनाक मंजर को उनके फॉलोअर्स ने लाइव देखा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने अनुराग डोभाल को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।
लाइव के दौरान अनुराग ने कही ये बात
हादसे से पहले लाइव स्ट्रीमिंग पर अनुराग डोभाल ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर उनके फैंस चिंता में आ गए। उन्होंने कहा, “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके लगभग आधे घंटे बाद तक उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई और फिर लास्ट में ‘लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव’ कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी।
इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्हें अपने परिवार से बहुत बेइज्जती और दबाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया, “मुझे इतना परेशान किया गया कि मैंने हाथ जोड़े और उनके पैर छुए। मुझे रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि अगर मैं माफी मांगूंगा तभी वे शादी में आएंगे। मेरे पास सब कुछ की रिकॉर्डिंग है और मैं उसे शेयर करूंगा।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके भाई ने परिवार को बदनाम करने के लिए उनकी बुराई की। अनुराग ने कहा, “मेरे भाई कलाम ने कहा कि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार का नाम खराब कर दिया है।” इसके आगे उन्होंने कहा था, “मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है।
मैं बहुत डिप्रेशन में हूँ और मुझे नहीं पता कि इस फीलिंग को कैसे खत्म करूं। मैं बहुत रोया हूं। मेरे पास कुछ नहीं बचा है। यह मेरा आखिरी वीडियो है। इस वीडियो के बाद, मैं शायद गायब हो जाऊं। मैं बस सोना चाहता हूँ। मैंने पाँच दिनों से कुछ नहीं खाया है। मेरा दिमाग काम करना बंद कर दिया है।”
टीम ने दिया अनुराग का हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल की टीम ने अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया है। पोस्ट में लिखा गया, “टीम UK राइडर की तरफ से, मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के तौर पर कन्फर्म करता हूं कि वह अभी हॉस्पिटल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया इसे ऑफिशियल स्टेटमेंट मानें और सिचुएशन के बारे में लगातार कॉल करने से बचें। अगर कोई और अपडेट होगा, तो हम उसे सही समय पर शेयर करेंगे।”
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने ‘The Kerala Story 2’ पर दी अपनी राय
राहुल गांधी ने हाल ही में कहा कि भारत में सिनेमा का इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने और समुदायों को अलग-थलग करने के हथियार के रूप में किया जा रहा है, और इस उद्देश्य के लिए बड़ी मात्रा में धन का उपयोग किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
