‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात को उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। दरअसल, वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उन्होंने अपनी लाइफ, माता-पिता से जुड़ी कई बातें की और इसके बाद अपनी जर्नी को लाइफ की आखिरी जर्नी बताते हुए कार डिवाइडर से भिड़ा दी। वहां आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि कंटेंट क्रिएटर को आईसीयू में रखा गया है।
अब रोहित के शेयर किए गए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अनुराग की पत्नी (रितिका चौहान डोभाल) और उनका परिवार उनसे हॉस्पिटल में मिलने गया है। हालांकि UK07 राइडर के परिवार से कोई भी हॉस्पिटल नहीं गया, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अनुराग के पिता ने ऑफिशियली उनसे रिश्ता तोड़ लिया है और उन्हें अपनी चल-अचल संपत्ति से बाहर का दिया है।
मैनेजर ने शेयर किया पोस्ट
मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “करीबी दोस्त, भाभी और उनका परिवार अभी उनके साथ हॉस्पिटल में हैं। वह अभी भी ऑब्जर्वेशन में हैं। प्लीज अफवाहें या गलत जानकारी न फैलाएं। साथ ही इस समय किसी को टारगेट न करें और न ही नफरत फैलाएं। हम सिचुएशन पर नजर रख रहे हैं। आइए हम सब उनके लिए प्रार्थना करें।”
पिता ने किया संपत्ति से बाहर
वहीं, दूसरी तरफ अनुराग डोभाल और उनके परिवार के बीच तनाव बढ़ गया है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर के पिता ने एक लोकल अखबार में उन्हें और उनकी पत्नी रितिका को बेदखल करने का बयान दिया है। हिंदी में छपे बयान में लिखा गया, “मैं यह ऐलान करता हूं कि मेरा बेटा अनुराग डोभाल और मेरी बहू रितिका चौहान डोभाल मेरी सारी चल-अचल प्रॉपर्टी से बेदखल होते हैं।
वे भविष्य में अपने किसी भी काम या लेन-देन के लिए जिम्मेदार होंगे। मेरे परिवार और मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जगदंबा प्रसाद डोभाल, स्वर्गीय नारायण दत्त डोभाल के बेटे।”
यह भी पढ़ें: 19 साल की उम्र में छोड़ी शाहरुख खान की फिल्म, बुलींग का हुई शिकार, फिर टीवी ने ऐसे बनाया स्टार
आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एक समय में शाहरुख खान की फिल्म ठुकरा दी थी और फिर टीवी से अपनी पहचान बनाई। पूरी खबर यहां पढ़ें।
