यूके07 राइडर और बाबू भैया नाम से मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत को लेकर ताजा जानकारी दी और लोगों से गलत खबरें न फैलाने की अपील की है।

पत्नी रितिका ने दिया हेल्थ अपडेट

रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि अनुराग अब पहले से बेहतर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने लिखा कि हादसे में उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह मजबूत हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में अफवाहें फैलाने से बचें और केवल उनकी सलामती के लिए दुआ करें। रितिका ने यह भी कहा कि परिवार के लिए यह समय बहुत मुश्किल है और उन्हें लोगों के सकारात्मक विचारों की जरूरत है।

Anurag Dobhal Health Update: अस्पताल में अनुराग से मिलने पहुंचीं पत्नी रितिका, यूट्यूबर के पिता ने किया संपत्ति से बेदखल

Current image: Anurag Dobhal Health Update: Wife Ritika Chauhan Requests Fans Not to Spread Rumours

लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ जब अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव थे। उस समय हजारों लोग उन्हें लाइव देख रहे थे। बताया जाता है कि वह अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से चला रहे थे और कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और ICU में भर्ती किया गया।

लाइव के दौरान वह काफी भावुक दिखाई दे रहे थे और अकेलेपन तथा मानसिक तनाव की बात कर रहे थे। उस समय कार की स्पीड 140-150 किमी प्रति घंटे के आसपास थी।

अस्पताल से सामने आए अपडेट

हादसे के बाद पहले उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

हाल ही में अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह होश में दिखाई दिए और अपने दोस्तों से बात करते नजर आए। इससे फैंस को राहत मिली है और उनकी हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

परिवार से विवाद की भी चर्चा

हादसे से कुछ दिन पहले अनुराग ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि इंटर-कास्ट शादी की वजह से परिवार में तनाव चल रहा था। हालांकि उनके भाई ने इन आरोपों को एकतरफा बताया और मामले को लेकर अलग राय दी है।

अनुराग और रितिका की लव स्टोरी

रितिका चौहान और अनुराग की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। रितिका पहले उनकी फैन थीं और काफी समय तक उन्हें मैसेज करती रहीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया।

करीब दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2025 में शादी की थी।

अनुराग डोभाल के सुसाइड करने की कोशिश पर फूटा रजत दलाल का गुस्सा, प्रिंस नरूला-अली गोनी का रिएक्शन भी आया सामने