टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जसवीर कौर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में देविका का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी की एक डरावनी घटना का खुलासा किया। जसवीर ने बताया कि उनके साथ ऐसा हुआ जिसे याद करके आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

जसवीर ने शुभोजीत घोष के साथ बातचीत में दावा किया कि किसी ने उनके बाल काट दिए। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद हैरान करने वाली थी, क्योंकि वे हमेशा सतर्क रहती हैं। जसवीर ने बताया कि जब अगले दिन जब उन्होंने अपने बालों को बांधा, तो देखा कि एक पूरा पैच गायब था। उन्होंने बताया कि यह कोई छोटा हिस्सा नहीं था, बल्कि एक पूरा गुच्छा कटकर लटक रहा था। जसवीर ने किसी से इस बारे में सवाल नहीं किया, क्योंकि उन्हें यह विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है।

जसवीर ने कहा, “एक चीज हुई थी मेरे साथ। किसी ने मेरे बाल काटे थे। जब मैंने पोनी बांधी तो एक बड़ा सा गुच्छा था। मैं सोच में पड़ गई कि ये कैसे हुआ। पहली बात कि मेरी नींद बहुत कच्ची, यहां तक पहुंचना संभव नहीं है। मेरा भाई किसी से मिलने गया था अपने काम के लिए, उस महिला ने बोला आपकी बहन के बाल काटकर जमीन में गाड़े गए हैं। मैंने अपने भाई को नहीं बताया था। मैं हैरान हो गई मैंने पूछा तुझे किसने बताया? उसने पूछा हुआ है क्या मैंने कहा हां। मैं गई उस महिला से मिलने, मैंने पूछा आपको कैसे पता?”

Award Banner

यह भी पढ़ें: ‘आप सब प्रार्थना करें’, अनुराग डोभाल की तबीयत फिर बिगड़ी, मैनेजर ने बताया फेफड़ों में भी आई चोट

अब तक डरती हैं जसवीर

जसवीर ने आगे कहा, “मुझे डर लगता है, मुझे अभी भी डर लगता है, मैं अब भी बाहर निकलती हूं… मैं अभी भी किसी के घर का खाना सूंघकर खाती हूं, सॉरी पर मैं करती हूं।”

भाई ने बताया सच

यह रहस्य तब सामने आया, जब एक ज्योतिष महिला ने उनके भाई से कहा कि उनकी बहन के बाल किसी ने काटकर जमीन में गाड़े हैं। जब उनके भाई ने जसवीर को ये बात बताई तो वो हैरान हो गईं। क्योंकि उनके बाल गायब थे और इसके बारे में उन्होंने अपने भाई को नहीं बताया था। जसवीर ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके बालों के साथ किसी ने ये सब किया, मगर जब उनके भाई ने बताया तो उन्हें काफी झटका लगा।

यह भी पढ़ें: ‘सबके सामने पोल खोलते जा रहे हो’, जब शाहिद कपूर बोले अपनी हर फिल्म में अमिताभ बच्चन की नकल करते हैं शाहरुख खान

जसवीर के फैंस का रिएक्शन

जसवीर ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए डरावना और रहस्यमय था, लेकिन उन्होंने अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ना जारी रखा। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनके साहस की तारीफ की और उन्हें सपोर्ट किया।