एकता कपूर का शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है, जो हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे आता है। इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। वहीं, शो में इस बार राम कपूर, पामला सेरेना, धीरज धूपर, शिवंगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और श्रेष्ठा अय्यर ने एंट्री ली है। अब इस शो के छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर पर कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी लाइफ से जुड़े सच बताए। इस दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने यह भी बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। अब इसके हालिया एपिसोड में जब कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वह फिर से प्यार में पड़ेंगी, तो आकांक्षा ने कुछ ऐसा जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: ‘उस समय मैं डरा हुआ था’, जब ‘मिर्जापुर’ सीरीज करने से पहले असमंजस में थे अली फजल, बोले- कोई भी मुझे…
अपनी आजादी एन्जॉय करना चाहती हैं आकांक्षा
हाल ही के एपिसोड में जब साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उन्हें दोबारा प्यार होगा, तो आकांक्षा ने कहा, “फिलहाल मेरा दोबारा प्यार में पड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं अपनी आजादी एन्जॉय करना चाहती हूं। मेरी शादी 24 साल की उम्र में हो गई थी। मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मैंने अपनी आजादी को ज्यादा एन्जॉय नहीं किया। 10 साल तक एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद अब मुझे खुद को जानने और नई चीजें आजमाने के लिए आजादी मिली है, इसलिए मैं किसी और रिश्ते में नहीं पड़ना चाहती।”
आकांक्षा ने कही थी ये बात
प्रीमियर पर अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था, “गौरव और मेरे बीच सब ठीक है। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम भविष्य को लेकर अलग-अलग सोच रखते हैं। दुर्भाग्य से हमारे रास्ते अलग-अलग हैं। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है। यह सब तब हो रहा था जब गौरव ‘बिग बॉस’ कर रहे थे।
हमारे माता-पिता को लगा कि अगर हम एक-दूसरे से दूर रहेंगे, तो शायद चीजें ठीक हो जाएं और गलतफहमियां दूर हो जाएं। सबको लगा था कि ऐसा होगा, क्योंकि हम अक्सर साथ देखे जाते थे, इवेंट्स में एक-दूसरे का साथ देते थे और रोजाना सब कुछ शेयर करते थे, लेकिन हमें कभी शादीशुदा जोड़े जैसा महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि यह परिवारों के लिए भी बड़ी खबर होगी।”
