ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अक्सर नए कंटेंट की तलाश में रहते हैं। नेटफ्लिक्स लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है सीरीज और फिल्में देखे के लिए। यहां जिक्र एक दमदार बॉलीवुड एक्टर की सीरीज का कर रहे हैं, जिसने ओटीटी पर व्यूज के मामले में 12 दिनों के अंदर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात है कि नेटफ्लिक्स की नंबर-1 भी यह सीरीज बन चुकी है। आइए इसकी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।
इमरान हाशमी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं, ओटीटी पर भी उनकी फिल्मों और सीरीज का राज चलता है। यहां जिस रिकॉर्ड बनाने वाली सीरीज का कर रहे हैं, वह इमरान की है।
नेटफ्लिक्स पर चला इमरान हाशमी का जादू
अगर आप अभी तक सीरीज के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि हम चर्चा तस्करी सीरीज की कर रहे हैं, जिसने आते ही ओटीटी पर बड़ा धमाका किया है। सीरीज देखने के शौकीनों ने इसे बार-बार देखा और भरपूर प्यार दिया। यही कारण है कि यह शो दुनिया के 20 अलग-अलग देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। बता दें कि किसी भारतीय सीरीज के लिए इतने कम समय में दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें: पराग त्यागी से यूजर्स ने की रश्मि देसाई से शादी की डिमांड, एक्टर का रिएक्शन हुआ वायरल
नेटफ्लिक्स पर इमरान हाशमी की दो बड़ी रिलीज ने धमाल मचा दिया है। इमरान के लिए इस साल की शुरुआत शानदार साबित हुई। पहले उनकी ‘हक’ ने ओटीटी लवर्स को क्रेजी किया, और अब ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ ने तहलका मचा दिया है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस सीरीज ने 12 दिनों के अंदर 50.6 मिलियन घंटों से ज्यादा समय तक देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, यह सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। 7 एपिसोड की ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। आईएमडीबी पर सीरीज को 7.2 की दमदार रेटिंग मिली है।
