चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान संगीतकार तनिष्क बागची भावुक हो गए, जब उन्होंने फिल्म सैयारा के टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड जीता। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के एक कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की।

तनिष्क बागची ने बताया कि वह लगभग दो साल तक डिप्रेशन से जूझते रहे, जिसकी वजह से वह काम भी नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं बहुत नर्वस हूं। मैं सिर्फ मोहित सूरी सर को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं दो साल से डिप्रेशन में था… मैं बिल्कुल काम नहीं कर पा रहा था।”

उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में उन्होंने मोहित सूरी को रात में कॉल किया इस दौरान मोहित सूरी ने उन्हें सलाह दी कि उनका पहला और आखिरी प्यार सिर्फ संगीत होना चाहिए।

इस सलाह ने तनिष्क को दोबारा खड़ा होने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि इसी के बाद सैयारा बनी और यह गाना उनकी वापसी का अहम हिस्सा बना।

Chetak Screen Awards 2026: ‘धुरंधर’ ने जीते 14 अवॉर्ड, रणवीर सिंह ने जीती बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी

तनिष्क बागची ने अपने को- कम्पोजर्स फहीम अबदुल्ला और अर्सलान निजामी का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनके बिना यह संभव नहीं था।

अवार्ड्स की बात करें तो चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में फिल्म धुरंधर ने 14 अवॉर्ड जीतकर सबसे ज्यादा पुरस्कार हासिल किए। वहीं, रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर (मेल), आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर और अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला।

इसके अलावा, यामी गौतम धर को फिल्म हक के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) और होमबाउंड को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला।

यह अवॉर्ड शो सात साल बाद वापसी करते हुए काफी भव्य रहा, जिसमें आलिया भट्ट, फराह खान, सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर खान और सौरभ द्विवेदी ने होस्टिंग की।

‘आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार है’, सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव से किया मजाक

जरूरी जानकारी:

अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहा है, तो मदद लेना बहुत जरूरी है। भारत में कई हेल्पलाइन उपलब्ध हैं:

AASRA: 9820466726 (24×7)
Snehi: 9582208181 (10am–10pm)
Fortis Mental Health: 8376804102 (24×7)
Connecting NGO: 9922004305
Vandrevala Foundation: 18602662345 (24×7)

याद रखें, मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि हिम्मत की निशानी है।