Tanhaji Movie Review: अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, सैफ अली खान ने जीता फैंस का दिल
Tanhaji Movie Review: फिल्म में अजय देवगन ने अपने रोल को बखूबी निभाया और पहले पहले फ्रेम से आखरी फ्रेम तक छाए रहे। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए...

Tanhaji Movie Review: अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर आज रिलीज हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 16 करोड़ तक की कमाई कर ली है। जो कि फिल्म के लिए काफी अच्छी शुरुआत है। वीकेंड पर इस फिल्म के और धमाका करने की उम्मीद है और इस सप्ताह के खत्म होते-होते ये फिल्म 50 करोड़ा का आकड़ा छू सकती है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है।अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया और पहले पहले फ्रेम से आखरी फ्रेम तक छाए रहे। वहीं काजोल ने भी सावित्री बाई के रोल को शानदार तरीके से निभाया और फिल्म में चार चांद लगा दिए।
वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है। सैफ अपने किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। सैफ का हर एक डॉयलॉग जबरदस्त था जिसपर फैंस ने जमकर ताली बजाई। पूरी फिल्म के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उदयभान और तानाजी के बीच हुई लड़ाई ने खींचा। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज बने शरद केलकर भी प्रभावशाली दिखे। वहीं अगर फिल्म के सेट और स्पेशल इफैक्ट्स के बारे में बात करें तो इन सबको डायरेक्टर ने बड़ी कुशलता के साथ हैंडल किया है जो कि काबिले तारीफ है।
फिल्म: Tanhaji: The Unsung Warrior
कलाकार: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), सैफ अली खान (Saif Ali Khan)
निर्देशक:ओम राउत (Om Raut)
Rating: 3.5
Highlights
फिल्म तानाजी में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। काजोल फिल्म में सावित्री बाई का किरदार निभा रही हैं। फैंस काजोल के इस अवतार को जमकर पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
तानाजी मालुसरे सातारा में 1600 ईस्वी में जन्मे थे। उनकी माता का नाम पार्वतीबाई और पिता का नाम सरदार कोलाजी था। उनके भाई का नाम सरदार सूर्याजी था।
छत्रपति शिवाजी महाराज ने् 26 अप्रैल 1645 में हिन्दवी स्वराज स्थापित करने की शपथ ली थी। उन्होंने 12 मावल प्रांतों से कान्होजी जेधे, बाजी पासलकर, तानाजी मालुसरे, सूर्याजी मालुसरे, येसाजी कंक, सूर्याजी काकडे, बापूजी मुदगल, नरसप्रभू गुप्ते, सोनोपंत डबीर जैसे लोगों को एकजुट किया, जो भोरके पहाड़ों से परिचित थे। इन सिंह समान महापराक्रमी मावलों में से एक थे तानाजी मालुसरे। तानाजी मालुसरे बहादुर और प्रसिद्ध मराठा योद्धाओं में से एक हैं और एक ऐसा नाम है जो वीरता का पर्याय है. वे महान शिवाजी के दोस्त थे. उनको 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्होंने मुगल किला रक्षक उदयभान राठौर के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी, जिसने मराठाओं के जीत का मार्ग को प्रशस्त किया था।
अजय देवगन ने दीपिका के जेएनयू वाले मसले पर बात करते हुए कहा कि हर शख्स को अपनी सोच रखने और अपना काम करने का हक है। मैं कोई नहीं होता हूं यह कहने के लिए कि किसी ने सही किया है या गलत किया है। मुझे अपने आप में ही बहुत कम वक्त मिलता है तो दूसरे क्या कर रहे हैं, ये देखने का। आप कुछ करना चाहते हैं, यह आपकी मर्जी है।
आपने प्यार जो तान्हाजी को दिया है। उसके लिए आप लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। और ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी यहां या ओवरसीज में रहते हैं मैं चाहूंगा कि वह तान्हाजी मालुसरे का त्याग देंखें और दुनिया को बताएं।
अजय देवगन स्टारर ‘तान्हाजी ने रिलीज के दिन काफी अच्छा बिजनेस किया। छपाक भी इसी दिन रिलीज हुई जिसकी शुरुआत धीमी रही। छपाक ने जहां 4.75 करोड़ रुपए कमाए वहीं तान्हाजी’ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 16 करोड़ रुपए की कमाई की।
तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।
तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।
अजय देवगन की तानाजी छपाक से कहीं आगे है स्क्रीन्स के मामले में भी जहां तानाजी को 4540 स्क्रीन्स मिले, वहीं छपाक को भारत में 1700 और विदेश में 460 स्क्रीन्स के साथ 2160 स्क्रीन्स मिले।
तान्हाजी फिल्म को सुमित कडल ने दमदार बताया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। उन्होंने इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार की भी खूब तारीफ की है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित का कहना है कि तान्हाजी नेशनल अवॉर्ड जीत सकती है। Flawless स्क्रिप्ट का क्लामेक्स भी दमदार है और डायरेक्शन भी गजब का है। दोनों अभिनेताओं के एक्शन भी दमदार है।
तान्हाजी में थ्रीडी इफेक्ट्स और सीजीआई से इस लड़ाई का विज्युल इम्पैक्ट शानदार दिख रहा है। फिल्म के खासतौर पर आखिरी के बीस मिनट जबरदस्त हैं। इस सीन में जब उदयभान और उसकी सेना पर तान्हाजी हमला करते हैं। यह क्लाइमैक्स बाकई शानदार है।
तानाजी को भारत में कुल 3880 स्क्रीन्स मिले थे। इनमें 2डी ओर 3डी दोनों फॉर्मेट शामिल थे जो कि हिंदी और मराठी दोनों स्क्रीन्स थे। वहीं विदेश में फिल्म को 660 स्क्रीन्स मिले।
फिल्म तानाजी में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। काजोल फिल्म में सावित्री बाई का किरदार निभा रही हैं। फैंस काजोल के इस अवतार को जमकर पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
तानाजी के किरदार में नजर आए अजय देवगन की एक्टिंग जबरदस्त नजर आ रही है। वह एक वास्तविक योद्धा के तौर पर दिख रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलिवरी से लेकर गेटअप तक सभी धांसू है। हालांकि कुछ क्रिटिक्स का ये भी कहना है कि उन पर कई बार बाजीराव सिंघम हावी हो जाते हैं और अंदाज वही पुराना आने लगता है।
सोशल मीडिया पर अजय देवगम की जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार में पूरी तरह फिट रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजय के अंदर तीन हीरो दिख रहे हैं।
ड्रामा, इमोशन्स, एक्शन और वीएफएक्स सीन के कारण तान्हाजी देखना एक रोमांच करने वाला अनुभव है। इसका क्लाइमेक्स सिरहन पैदा करता है वहीं ओम राउत ने फिल्म का डायरेक्शन टॉप लेवल का किया है।
ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए अजय देवगन स्टारर तानाजी फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी दी है। रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 16 करोड़ की कमाई कर ली है।
तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी।
फैंस ट्विटर पर बता रहे हैं कि जब जब स्क्रीन पर सैफ अली खान आते हैं तो लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। और होता भी है। सैफ अली खान फिल्म में एक क्रूर विलेन की भूमिका में हैं।
फिल्म तान्हाजी की कहानी मुगल और मराठों के जंग की है। जहां मुगल की ओर से हैं उदयभान राथौड़ और छत्रपति शिवाजी महाराज की ओर से हैं सुबेदार तान्हाजी मालुसरे। फिल्म मराठों के हिम्मत और शौर्य की गाथा है।
तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।
100 करोड़ क्लब में अब तक अजय देवगन की 10 फिल्में शामिल हैं- गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, दे दे प्यार दे, सिंघम रिटर्न्स, सिंघम, गोलमाल 3, सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन, शिवाय और रेड। अब वहीं तान्हाजी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि यह 300 करोड़ तक बिजनेस कर सकती है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि छपाक और तानाजी भारत सहित विदेशों में कितनी स्क्रीन्स मिली हैं। तरण ने ट्वीट किया- तानाजी: द अनसंग वॉरियर को भारत में 3880 (2D और 3D; हिंदी और मराठी भाषा में) स्क्रीन्स मिली हैं। विदेश में इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स मिली हैं। कुला मिलाकर 4540 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।
तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी।
फिल्म में काजोल को सैफ और अजय की अपेक्षा कम जगह मिली है लेकिन वह कम सीन में भी वह दमदार दिख रही हैं। अजय के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
तान्हाजी में थ्रीडी इफेक्ट्स और सीजीआई से इस लड़ाई का विज्युल इम्पैक्ट शानदार दिख रहा है। फिल्म के खासतौर पर आखिरी के बीस मिनट जबरदस्त हैं। इस सीन में जब उदयभान और उसकी सेना पर तान्हाजी हमला करते हैं। यह क्लाइमैक्स बाकई शानदार है।
तान्हाजी को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तो तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही ट्वीटर पर भी लोगों का अच्छा रेस्पोंस आ रहा है। तान्हाजी दीपिका की छपाक और रजनीकांत की दरबार को कमाल की टक्कर दे रही है। ऑनलाइन रेटिंग के अनुसार देश में सबसे ज्यादा तान्हाजी की बुकिंग हो रही है।
तान्हाजी फिल्म काफी तारीफें बटोर रही है। यह ऐतिहासिक फिल्म हर उम्र वर्ग के देखने के लायक है। तान्हाजी को पेरेंट्स अपने बच्चों को भी साथ लेकर शौक से दिखाने ले जा रहे हैं, ताकि वे इतिहास से जागरुक हो सकें।
ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म तान्हाजी युवाओं को खासकर पसंद आ रही है। ट्वीटर तमाम यूजर्स अजय और काजोल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अजय देवगम की जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार में पूरी तरह फिट रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजय के अंदर तीन हीरो दिख रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी।
अजय देवगन ने तान्हाजी को लेकर किया ट्विट, लिखा इतिहास की अनसुनी कहानी को देखते भारतीय युवा। अजय को खुशी है कि उनकी कहानी को युवा पसंद कर रहे हैं।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की नजर में ड्रामा, इमोशन्स, एक्शन और वीएफएक्स सीन के कारण तान्हाजी देखना एक रोमांच करने वाला अनुभव है। इसका क्लाइमेक्स सिरहन पैदा करता है। डायरेक्शन टॉप लेवल का है।
तरण आदर्श ने ओम राउत की फिल्म की तारीफ की है। तान्हाजी को तरण आदर्श ने पूरे स्टार हैं और फिल्म के सभी कैरेक्टर की तारीफ की है। काजोल, अजय और सैफ फिल्म में सुपर फोर्म में दिख रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण का कहना है कि 2020 की पहली यह फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है।
तान्हाजी फिल्म को सुमित कडल ने दमदार बताया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। उन्होंने इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार की भी खूब तारीफ की है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित का कहना है कि तान्हाजी नेशनल अवॉर्ड जीत सकती है। Flawless स्क्रिप्ट का क्लामेक्स भी दमदार है और डायरेक्शन भी गजब का है। दोनों अभिनेताओं के एक्शन भी दमदार है।
तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।
फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के रोल के लिए लंबे बाल और दाढ़ी रखी है। दर्शकों को उनका यह पसंद आ रहा है। इस तरह के लुक में सैफ शायद पहली बार ही नजर आए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान ने अपने इस लुक को लेकर अपने बेटे तैमूर अली खान रिऐक्शन के बारे में बात की। ऐक्टर ने बताया कि जब तैमूर ने मुझे इस लुक में देखा तो उसने मुझे 'सरदारजी सरदारजी' कहकर बुलाया।
फैंस ट्विटर पर बता रहे हैं कि जब जब स्क्रीन पर सैफ अली खान आते हैं तो लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। और होता भी है। सैफ अली खान फिल्म में एक क्रूर विलेन की भूमिका में हैं।
फैंस कह रहे हैं कि सैफ अली खान फिल्म में बहुत बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आ रहे हैं। दर्शकों को अजय की ये फिल्म धमाकेदार लग रही है। लोग कह रहे हैंकि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छी खासी कमाई कर डालेगी।
ताना जी के आगे दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार भी है। लेकिन तानाजी अभी शानदार परफॉर्म कर रही है। बिना किसी झिझक है फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है।
अजय देवगन की फिल्म के वीएफएक्स लोगों को काफी रियल फीलिंग दे रहे हैं। एक्शन सीन से भी लोग इंप्रेस हैं। अजय देवगन के मराठा एटीट्यूड को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। काजोल की साड़ी फीमेलफैंस को बहुत पसंद आई है।
अजय मराठा स्टाइल में बेहद जोशीले नजर आ रहे हैं। लोगों को अजय का एटीट्यूड जबरदस्तस लगा है। मराठा संस्कृति को फॉलो करनेवाले लोग भी इस फिल्म के फैन हो रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी हैं। सैफ फिल्म में निगेटिव रोल में काफी पसंद किए जा रहे हैं।
अजय देवगन की तान्हाजी को ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने वन वर्ड रिव्यू में सुपर्ब बताया है। फिल्म को 4 स्टार रेटिंग्स दिए गए हैं। फिल्म तान्हा जी के लिए कहा जा रहा है कि फिल्म में ड्रामा है इमोशन है, कॉन्फ्लिक्ट है और एक्शन है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2020 की पहलरी 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन सकती है.
इस फिल्म में लंबे अरसे बाद काजोल भी चैलेंजिंग रोल निभाती नजर आ रही हैं। वह सावित्री बाई के किरदार में हैं, जो तानाजी की पत्नी हैं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी पहले की तरह ही सुपरहिट नजर आ रही है। काजोल जिस भी सीन में आती हैं वह लम्हा यादगार जैसा लग रहा है।
तानाजी के किरदार में नजर आए अजय देवगन की एक्टिंग जबरदस्त नजर आ रही है। वह एक वास्तविक योद्धा के तौर पर दिख रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलिवरी से लेकर गेटअप तक सभी धांसू है। हालांकि कुछ क्रिटिक्स का ये भी कहना है कि उन पर कई बार बाजीराव सिंघम हावी हो जाते हैं और अंदाज वही पुराना आने लगता है।
अजय देवगन की तानाजी वास्तव में इतिहास के उन पन्नों पर आधारित फिल्म है जिसके बारे में किसी ने न सुना न जाना। छत्रपति शिवाजी के बारे में सब जानते हैं लेकिन उनके उस वीर योद्धा के बारे में किसी को नहीं पता जिनके नाम से भी दुश्मन कांपा करते थे। ये कहानी 4 फरवरी 1670 में हुए शिवाजी और औरंगजेब के युद्ध पर आधारित है। सिन्हागढ़, जिसे तब कोणढाना कहते थे के युद्ध पर पूरी फिल्म है। इस युद्ध में तानाजी (अजय देवगन) और मराठा योद्धाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज (शरद केलकर) के लिए औरंगजेब (ल्यूक केनी) और उसके खास उदयभान राठौड़ (सैफ अली खान) के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।