कृति सैनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में एक्ट्रेस दिशा पटानी एक लड़के के साथ नजर आई थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर उनके साथ तलविंदर थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद तमाम कयास लगने लगे और कई इंटरनेट यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति तलविंदर ही है। हालांकि सिंगर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब उनका रिएक्शन सामने आ गया है।

अब, द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में तलविंदर ने अपने चेहरे के सामने आने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ है। नूपुर सेनन की शादी के वायरल वीडियो के बारे में बात करते हुए तलविंदर ने कहा, “मुझे सुबह खबर मिली। मैंने वीडियो देखा। मुझे हर जगह अपना चेहरा नजर आया और मैंने इसे सोने से ठीक पहले देखा। इसलिए जब मैंने इसे देखा तो मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था और मुझे ऐसा लगा जैसे मुझसे सब कुछ छीन लिया गया हो, शायद इसलिए क्योंकि हम इस पर काफी लंबे समय से काम कर रहे थे और मैं इसे पूरी तरह से करना चाहता था क्योंकि जाहिर है, यह कभी ऐसा नहीं था कि मैं अपना चेहरा कभी नहीं दिखाऊंगा, मैं दुनिया के साथ लुका-छिपी नहीं खेल रहा था। यह बस ऐसा था कि मुझे अकेला छोड़ दो, बस उस पर ध्यान दो जो मैं तुम्हें दे रहा हूं, वह सार्वजनिक संपत्ति है, यह नहीं।”

उन्होंने इस बात पर भी निराशा व्यक्त की कि लोग सिर्फ व्यूज पाने के लिए क्लिप को सर्कुलेट कर रहे हैं और उस पर कंटेंट बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने वो वीडियो देखा और फिर वो आग की तरह फैल गया। लोग मुझे मैसेज कर रहे थे, पूछ रहे थे कि क्या हो रहा है? और फिर, मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों दिखा रहे हैं जैसे मैंने वीडियो देखा ही नहीं। 200, 300, 500 लोगों ने मुझे वो वीडियो भेजाऔर तो और, लोग सिर्फ व्यूज पाने के लिए उस पर कंटेंट बना रहे हैं। इससे उनकी असलियत सामने आ जाती है।”

यह भी पढ़ें: ‘जाओ और पैसे कमाओ’, जब मुश्किल वक्त में पत्नी ने आर माधवन को दी थी नसीहत; अभिनेता ने सालों बाद किया खुलासा

उन्होंने आगे कहा, “अरे वाह, सिर्फ कुछ व्यूज़, कुछ लाइक्स के लिए, आप इस कंटेंट का इस्तेमाल सिर्फ एक और पोस्ट पाने के लिए कर रहे हैं। जिस व्यक्ति ने वीडियो मीडिया को दिया, उसके लिए ये क्या? 5,000, 10,000, 20,000, 50,000 के लिए? आपने सचमुच किसी के छोटे से लक्ष्य, उस छोटी सी चीज को बर्बाद कर दिया जिस पर वे काम कर रहे थे, दर्शकों के साथ उनकी छोटी सी साइकोलॉजी ट्रिक, है ना? तो मुझे बहुत बुरा लगा।”

यह भी पढ़ें: क्या वाकई तलविंदर का चेहरा आया सामने? दिशा पाटनी संग डेटिंग की खबरों में किया जा रहा दावा

दिशा पटानी संग डेटिंग की अफवाहों पर क्या बोले तलविंदर?

दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए गायक ने कहा, “हम अभी भी खुद को खोज रहे हैं। हम अभी भी खुदको समझने की कोशिश कर रहे हैं। और मैं बस इतना ही कहूंगा क्योंकि अगर वे अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।”