मशहूर YouTuber भुवन बाम का पहला वेब शो ‘ताज़ा खबर’ इस वक्त नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है। भूवन के किरदार का नाम वस्या दिखाया गया है, जो मुंबई की एक चॉल में रहता है और सुलभ शौचालय की देखभाल करता है। इसी बीच उसकी जिंदगी एक नया मोड़ लेती है और वह रातों-रात अमीर बन जाता है। वह एक-एक कर अपने सपने पूरे करता है।
अपने अच्छे कर्म के कारण उसके साथ एक चमत्कार होता है और उसे अपने फोन में भविष्य में होने वाले अपडेट मिल जाते हैं। उन्हीं अपडेट्स का फायदा उठाते हुए वह अपनी सारी इच्छाएं पूरे करता है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो एक गरीब लड़के, वसंत ‘वस्या’ गावडे की कहानी है।
वस्या अपनी घिसी-पिटी जिंदगी को सुधारने के लिए संघर्ष करता है। वह खुद की, अपनी मां और अपने दोस्तों की जिंदगी को बेहतर बनाना चाहता है। जैसे ही उसकी किस्मत चमकती है वह उन सभी को अपने साथ ले लेता है। इस शो में प्यार में डूबी एक प्रोस्टिट्यूट और राजनेता के रूप में एक गैंगस्टर शो के अन्य प्रमुख किरदार हैं। उस प्रोस्टिट्यूट से वस्या को प्यार है। अब वस्या के पास इतना पैसा है कि वह उसे उस दलदल से निकाल सकता है। वस्या मनचाहे दाम देकर उस लड़की अपने साथ ले जाता है। जिसके बाद सब मिलकर अलग-अलग तरीके से पैसा कमाने लगते हैं।
वेब शो में वह राजनेता और वस्या की प्रेमिका जो प्रोस्टिट्यूट है, वो दोनों ही अहम किरदार है। तीनों के बीच प्यार और वासना का ट्रायंगल है। शो की कहानी थोड़ी अलग और सस्पेंस से भरी है। वस्या क्रिकेट मैचों पर दांव लगाकर अमीर होता जाता है। क्योंकि उसके पास पहले ही सारे अपडेट आते हैं तो वह कोई मैच पर लगाए हुए दांव हारता नहीं है।
वस्या को पैसा और नाम तो मिल जाता है, लेकिन उसके अपने दूर होते जाते हैं। उसमें इतना घमंड आ जाता है कि वो खुद को भगवान समझने लगता है। पहले जिन लोगों को वो अपनी बात समझाता था, उन्हें साथ लेकर चलता था। बाद में वो उनका ही अपमान करने लगता है। अंत में उसकी मां उसे समझाती है कि वो बदल गया है। वेब शो के अंत में वस्या के फोन पर ऐसा अपडेट आता है, जिससे वह हैरान रह जाता है।
ताजा खबर को खुद भूवन बम ने ही प्रोड्यूस किया है। जिसमें चमत्कार और जादू के बीच का अंतर दिखाया गया है। इसमें धोखा, यकीन, श्राप, वरदान, किस्मत और कर्मा सभी कुछ दिखाया गया है। इसका हर एपिसोड करीब 30 मिनट का है, जिसे देखते हुए नजर हटाना काफी मुश्किल है।