Assi Trailer Review: तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘अस्सी’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। तापसी का इंटेंस और स्ट्रॉन्ग अवतार काफी इम्प्रेसिव है। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ एक बार फिर तापसी उसी स्पेस में लौटती दिख रही हैं, जिसे उनके फैंस हमेशा पसंद करते रहे हैं।
फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ होगी। ट्रेलर के साथ ही सोशल मीडिया पर तापसी की स्क्रीन प्रेज़ेंस और परफॉर्मेंस की जमकर वाह-वाह हो रही है। फैंस तापसी की तारीफ कर रहे हैं।
ट्रेलर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, “OG एनर्जी वापस आ गई है”
एक ने लिखा है, “OG प्रोटैगनिस्ट आ गई हैं”
वहीं तापसी के एक फैन ने लिखा है, “यह वाली तापसी ही चाहिए थी”
एक दर्शक ने लिखा है, “इतना इंतजार वर्थ इट था”
Do Deewane Seher Mein trailer: ‘परफेक्ट लव ओवररेटेड है’, मृणाल-सिद्धांत की खूबसूरत प्रेम कहानी
वाकई ट्रेलर देखकर आपको भी लगेगा कि तापसी इसी तरह के काम के लिए बनी हैं। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि उनका कमबैक शानदार होने वाला है। उनका मजबूत रोल और परफॉर्मेंस काबिल-ए-तारीफ है।
20 फरवरी को फिल्म रिलीज हो रही है और देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Border 2 OTT Release: जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सनी देओल की फिल्म
