scorecardresearch

पाकिस्तान से बरेली कैसे पहुंचा स्वरा भास्कर का लहंगा? वलीमा की फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

स्वरा भास्कर ने वलीमा की तस्वीर शेयर की है। ये वलीमा फहद के होमटाउन बरेली में हुआ। इस रिसेप्शन में स्वरा ने पाकिस्तानी डिजाइनर का लहंगा पहना था।

swara bhasker| fahad ahmed
स्वरा भास्कर और फहद अहमद

Swara Bhasker Walima: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने शादी के कई जश्न मनाए। दिल्ली में रिसेप्शन के बाद स्वरा का रिसेप्शन उनके ससुराल बरेली में हुआ। इस ग्रैंड इवेंट में फहद के रिलेटिव्स और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस ग्रैंड रिसेप्शन में स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी डिजाइनर का बनाया शानदार लहंगा पहना था। लहंगे के साथ स्वरा ने नथ और मांग टीके के साथ अपना लुक पूरा किया। फहद ने भी स्वरा के साथ मैचिंग शेरवानी पहनी।

स्वरा ने आज ट्विटर पर अपनी वलीमा की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनका ये पाकिस्तानी लहंगा लाहौर से दुबई पहुंचा, दुबई से मुंबई और फिर मुंबई से बरेली पहुंचा।

फहद ने भी अपने सोशल मीडिया पर वलीमा की तस्वीर शेयर की और लिखा, ”पिछले एक महीने में आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें जो प्यार मिला है, उसके लिए हम दोनों खुद को धन्य और कृतज्ञ महसूस करते हैं।”

34 साल की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पिछले महीने मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी, इसके बाद स्वरा ने दिल्ली में नाना के फॉर्महाउस पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और कव्वाली नाइट और फिर बाद में रिसेप्शन रखा। इस रिसेप्शन में कई जाने माने पत्रकार और नेतागण पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने स्वरा के रिसेप्शन में चार चांद लगाए।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 21-03-2023 at 16:50 IST
अपडेट