The Kerala Story 2: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में उत्तम नगर के तरुण खाटिक हत्याकांड को लेकर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर की थी। अब उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा कि इस फिल्म के जरिए एक खास समुदाय के खिलाफ नकारात्मकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने फिल्म या उसका ट्रेलर देखा है, तो उसे साफ समझ आ जाएगा कि इसमें मुसलमानों को राक्षस की तरह दिखाया गया है।
क्या शाहरुख खान हैं ‘लास्ट ऑफ द स्टार्स’, क्यों खत्म हो रहा है बॉलीवुड में स्टारडम?
उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म में हिंदू महिलाओं को बेहद भोली और आसानी से प्रभावित होने वाली के रूप में दिखाया गया है। साथ ही यह भी दिखाने की कोशिश की गई है कि उन्हें अपनी ही गलतियों से बचने के लिए सुरक्षा की जरूर है।
स्वरा ने यह भी कहा कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा नफरत दिखाई गई है।
कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें एक खास समुदाय के लड़के प्यार के जाल में फंसाते हैं और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते हैं।
‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में 40.21 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म का प्लॉट भूल गए याद रह गई ‘कौआ बिरयानी’, जब साइड कैरेक्टर ले गया सारी लाइमलाइट
