जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 17 दिन पूरे हो चुके हैं। यह भूख हड़ताल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। वांगचुक और CJP के प्रदर्शनकारी NEET-UG के सवाल लीक होने के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर मंगलवार को आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं।

कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर जंतर-मंतर से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें स्वरा भास्कर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करती और भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “बेबाक और निडर अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल हुईं।”

यह भी पढ़ें: 2500 करोड़ की दौलत, महल जैसा घर… देखिए राम चरण-उपासना के लग्जरी आशियाने की झलक

इसके बाद स्वरा भास्कर ने भी CJP की इंस्टाग्राम पोस्ट्स को अपनी स्टोरी पर शेयर किया। एक स्टोरी में उन्होंने लिखा, “हमारे सभी बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए धन्यवाद।” दूसरी स्टोरी में सोनम वांगचुक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अथक सोनम वांगचुक सर आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें मेरा पूरा समर्थन और आभार।”

इन सितारों ने भी सोनम वांगचुक का किया समर्थन

बता दें कि स्वरा भास्कर के अलावा का अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयंती घोष समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है, जबकि आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी दोहराया है। सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शनकारियों के प्रति बेहद आभारी हैं, जो स्वास्थ्य जोखिमों के बावजूद आंदोलन जारी रखे हुए हैं।

वहीं, फिल्म ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम यानी ‘साइलेंसर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसका टाइटल था कि मैं नहीं चाहता कि फुनसुख वांगडू मर जाए। फुनसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित माना जाता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें