‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर की जब प्रियंका चाहर चौधरी के साथ लड़ाई हुई तो उनका इमोशनल ब्रेकडाउन देखा गया। स्वरा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है। शो में स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनका एक भावुक अंदाज देखकर उनके फैंस समेत वहां मौजूद सभी लोग भी हैरान हो गए।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस दौरान अपनी बेटी से दूर रहने के अपने दर्द को जाहिर किया, जिसने उनके इमोशनल साइड को सामने ला दिया। स्वरा ने कहा कि जब वह गेम में बिजी नहीं होती हैं, तो बेटी की यादें उन्हें घेर लेती हैं और उनका मन शो छोड़कर उसके पास लौट जाने का करता है।
स्वरा के घरवालों ने शो में जाने से किया था मना
शो के लेटेस्ट एपिसोड में वीरेन्द्र सहवाग के सामने स्वरा ने बताया कि उनके परिवार ने भी उन्हें इस शो में आने से मना किया था। उनके पति फहाद और माता-पिता को लगता था कि वह अपनी बेटी के बिना ज्यादा वक्त तक नहीं रह पाएंगी।
प्रियंका चाहर चौधरी के साथ लड़ाई होने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि इस माहौल में रहना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। स्वरा के मुताबिक, शो में कुछ लोग उन पर दूसरों के सामने मीठी बातें करने का आरोप लगाते हैं, जबकि उनका मतलब सिर्फ माहौल को हल्का रखना है, न कि एक-दूसरे पर पर्सनल बातें करना।
यह भी पढ़ें- ‘प्यारे पापा और दादू’, ऐश्वर्या राय ने किया ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर विश
अकेले बैठते ही स्वरा को सता कही बेटी की याद
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें कई बार लगता है कि वह यहां इस तरह की लड़ाइयां करने नहीं आई थीं। जहां बाकी लोग इस शो को एक गेम की तरह खेल रहे हैं, वहीं उनके लिए यह एक अलग तरह का स्ट्रगल बन गया है। स्वरा ने बताया कि अगर वह 30 सेकंड के लिए भी खाली बैठती हैं, तो उन्हें अपनी बेटी की याद सताने लगती है और वह सब कुछ छोड़कर उसके पास जाना चाहती हैं।
स्वरा ने शहजाद से की बेसमेंट में भेजने की अपील
रोते हुए स्वरा ने यह भी बताया कि उन्होंने शहजाद से उन्हें बेसमेंट में भेजने की गुजारिश की थी, क्योंकि वह इस माहौल से बाहर निकलना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि शो में गेम खेलने से ज्यादा अब लोग आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का 394 मिलियन व्यूज वाला 45 साल पुराना गाना, आज भी प्रेमी जोड़े रील्स के लिए करते हैं इस्तेमाल
आखिर में स्वरा ने एक बार फिर अपील की कि उन्हें बेसमेंट में भेज दिया जाए, क्योंकि उनके लिए इस समय शो से ज्यादा अपनी बेटी से दूर रहने का दर्द बड़ा हो गया है।
