scorecardresearch

Entertainment News Highlights: अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे सितारे, 58 के हुए आमिर खान

Trending EntertainmentHighlights in Hindi: मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़िए जनसत्ता.कॉम।

ENTERTAINMENT NEWS LIVE UPDATES| ananya pandey
Entertainment news LIVE Updates

Entertainment News Highlights 14 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म स्टार स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग शादी रचा ली है। इस स्टार कपल की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की आज मेहंदी सेरेमनी हुई। आमिर खान 58 साल के हो गए हैं, वहीं मराठी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री मोटे की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं, जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है। अभिनेत्री की बहन मधु मारकंडे का शव पिंपरी चिंचवाड़ वाकड़ से मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है। मधु का शव पुलिस को काफी संदिग्ध हालत में मिला है। मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़िए जनसत्ता.कॉम।

Live Updates
17:26 (IST) 14 Mar 2023
Dasara का हिंदी ट्रेलर रिलीज

नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म Dasara का हिंदी ट्रेलर यहां देखिए।

16:55 (IST) 14 Mar 2023
बहन की मेहंदी में पहुंची अनन्या पांडे

अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी आज है, इस मौके पर अनन्या ने पहना ये पिंक लहंगा

16:53 (IST) 14 Mar 2023
अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी आज

देखिए होने वाली दुल्हन का दिलकश अंदाज

11:40 (IST) 14 Mar 2023
ऑस्कर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया अजीब रिएक्शन

आरआरआर के गाने 'नाटु-नाटु' और डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट विस्पर' के ऑस्कर जीतने पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से पैपराजी ने सवाल किया तो एक्टर ने कहा कि ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी चल रही है। अब सिद्धार्थ का ये रिएक्शन लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

11:37 (IST) 14 Mar 2023
गोवा के बीच पर ‘ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी ने रचाई शादी

टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाटलीवाला से शादी कर ली है. पहले बंगाली और फिर पारसी रीति-रिवाज के हिसाब से शादी हुई।

11:14 (IST) 14 Mar 2023
तू झूठी मैं मक्कार ने छठे दिन किया कितना कलेक्शन

लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने छठे दिन में सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की टोटल कमाई 77.24 करोड़ हुई है।

10:58 (IST) 14 Mar 2023
सोनम कपूर ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा ने अपने बेटे वायु के साथ एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में वह अपने बेटे और पति के साथ नजर आ रही हैं।

09:51 (IST) 14 Mar 2023
एक दूजे के हुए स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

बॉलीवुड फिल्म स्टार स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी रचा ली है। इस स्टार कपल की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

09:40 (IST) 14 Mar 2023
मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत

मराठी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री मोटे की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं, जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है। अभिनेत्री की बहन मधु मारकंडे का शव पिंपरी चिंचवाड़ वाकड़ से मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×