कांग्रेस के के दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)का नाम इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को एक के बाद एक लगातार दो झटके लगे हैं।
गुरुवार को सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा का एलान होने के एक दिन बाद ही उनकी केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। वर्तमान कानून के मुताबिक, वे फिलहाल 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, हालांकि अगर ऊपरी अदालत से पूर्व कांग्रेस सांसद को राहत मिलती है तो यह स्थितियां बदल सकती हैं।
अब इस मामले को लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के लोकसभा सदस्यता पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो जाने के बाद स्वरा भास्कर ने उनके सपोर्ट में ट्वीट किया था। अब स्वरा ने साध्वी प्राज्ञा पर निधाना साधा है।
स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा साध्वी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार है। अच्छे दिनों में आतंक आरोपियों को आगज़नी और हिंसा भड़काने की पूरी छूट है। वाह रे न्यायतंत्र। सच कहा है.. नंग बड़े परमेश्वर से!’
राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरी स्वरा भास्कर
बीते दिन राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट किए। इस ट्वीट में राहुल ने लिखा है कि ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। इस पर स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि ‘हैलो वर्ल्ड लोकतंत्र की मां अपने ही बच्चे को मार रही है।’ इसके अलावा स्वरा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘वो तथाकथित ‘पप्पू’ से कितने डरे हुए हैं! यह सुनिश्चित करने के लिए कानून का घोर दुरूपयोग किया गया। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता, विश्वसनीयता और कद पर अंकुश लगाया गया है और 2024 लोकसभा के लिए स्पष्ट मजबूत रणनीति है कि राहुल गांधी अब चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।’
वहीं स्वरा ने आम आदमी पार्टी का भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी के सपोर्ट में बोलेत हुए नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के इस वीडियो पर स्वरा ने कहा, ‘बहुत अच्छा कहा अरविंद केजरीवाल जी।’