Bigg Boss10: जेल की सजा पाए स्वामी ने किया खुद के बारे में खुलासा, कहा- ‘मैं दुनिया का सबसे बड़ा राक्षस हूं’
कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन के दसवें दिन विवादित गुरू स्वामी ओमजी महाराज ने खुद के बारे में एक नहीं बल्कि कई खुलासे किए।

कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन के दसवें दिन विवादित गुरू स्वामी ओमजी महाराज ने खुद के बारे में एक नहीं बल्कि कई खुलासे किए। इस शो में स्वामी जी और साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंतरा उर्फ मोनालिसा को जेल बिग बॉस हाउस के अंदर जेल की हवा खा रहे होते हैं। इस दौरान स्वामी जी को काफी गर्मी का गर्मी का अहसास होता है। इसी दौरान स्वामी जी एसी की डिमांड कर डालते हैं। जेल के अंदर स्वामी अपने साथ मोनालिसा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं और कहते हैं कि या तो जेल के अंदर उन्हें एसी दो या फिर अंतरा को बाहर निकाल दें। शो तब और दिलचस्प बन जाता है जब स्वामी जी खुद को दुनिया का सबसे ढोंगी और ठर्की बाबा कहते हैं। इतना ही नहीं स्वामी खुद को दुनिया का सबसे बड़ा राक्षस भी कहते हैं। स्वामी की ऐसा कहने पर प्रियंका उन्हें ये कहते नजर आती हैं कि वे ढोंगी नहीं है और उन्हें अपने बारे में इस तरह के शब्द प्रयोग में नहीं लाने चाहिए।
"Main duniya ka sabse bada raakshas hoon" #OmSwami ji!
Tune-in to #BB10 now! pic.twitter.com/ITddp3Y73m— Bigg Boss (@BiggBoss) October 21, 2016
गौरतलब है कि इससे पहले स्वामी जी पर 11 साइकिलें चोरी करने के अलावा ब्लैकमेलिंग जैसे कई तरह के आरोप लग चुके हैं। पाचवें दिन के शो में मजेदार बात ये भी है कि इंडिया वालों के आगे एक बार फिर सेलिब्रिटी को एक बार फिर Win the Task का चांस मिलता है। अब देखना यह होगा कि अपने सेलिब्रिटी अपने इस चांस को किस तरह के प्रयोग करते हैं।
Celebs get another chance to win the task! Watch #BB10 now to know if they use the golden opportunity! pic.twitter.com/LXedWSakJ3
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 21, 2016
इस शो में इंडियावालों ने बिग बॉस हाउस के अंदर कुकिंग का इंपोर्टेंट रूल तोड़ा है। लिहाजा इसका पता अब चलेगा आखिरकार अब बिग बॉस इस नियम को तोड़ने के लिए इंडिया वालों को क्या दंड देंगे।
Indiawale broke an important rule by cooking & #BiggBoss punishes them! Tune-in now to know what the punishment is! #BB10 pic.twitter.com/ZZpntH8jZL
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 21, 2016
शो में स्वामी खुद को एक मॉडर्न सन्यासी हैं भी बताते हैं। स्वामी जी ने यहां बताया कि उन्होंने देश की सुरक्षा के हित में काफी काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके उपर फिल्म भी बनने वाली है जो स्वामी ओमजी के नाम से बनने वाली हैं और वो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगी जो टैक्स फ्री होगी।