बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में सुष्मिता सेन का नाम शामिल किया जाता है। अभिनेत्री अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा, पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। सिनेमा लवर्स के बीच सुष्मिता की कुछ पुरानी रोमांटिक फिल्मों का जिक्र अक्सर चलता है। यहां बात उनकी एक सबसे ज्यादा पसंद की गई रोमांटिक फिल्म की कर रहे हैं, जिसके जरिए उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाले एक्टर का डूबता करियर बचा था। आइए इस रोचक किस्से को आपके साथ शेयर करते हैं।

90 का दशक हिंदी फिल्मों के लिए काफी अच्छा साबित रहा था। इस समय के दौरान ज्यादातर यादगार फिल्मों को सिनेमाघरों में उतारा गया, और दर्शकों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली। इनमें से एक साल 1999 में रिलीज हुई सुष्मिता सेन की रोमांटिक फिल्म भी रही, जिसमें उनकी दमदार परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। लेकिन, फिल्म की चर्चा का एक अन्य कारण यह भी रहा कि सुष्मिता के स्टारडम की बदौलत एक मशहूर अभिनेता को कमबैक मिला, और उनका डूबता करियर बच पाया।

सुष्मिता सेन की इस लव ट्रायंगल वाली फिल्म ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया था कि क्या प्यार ऐसा भी हो सकता है। अगर आप अभी तक फिल्म के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां पर जिक्र सिर्फ तुम फिल्म का कर रहे हैं। प्रिया गिल और संजय कपूर ने फिल्म में लीड किरदार की भूमिका निभाई थी। वहीं, सुष्मिता सेन का किरदार भी मूवी के लिए बेहद जरूरी होता है। सुष्मिता का किरदार संजय के किरदार से प्यार करता है, लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: फैमिली के साथ देखने लायक सीरीज, ओटीटी पर तुरंत करें बिंज वॉच

सिर्फ तुम फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया। प्रिया गिल और संजय कपूर के बीच के प्यार की कहानी ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को खत के जरिए प्यार करने लग जाते हैं। ना कभी एक-दूसरे को देखा और ना कभी फोन पर बात हुई। ऐसी लव स्टोरी ने लोगों को दीवाना बनाया और सभी का ध्यान खींचने का काम किया था। यही वो फिल्म थी, जिसने संजय कपूर का डूबता करियर बचाया था।