एक्टर, इंजीनियर नहीं एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, ठुकरा दी थी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप
पटना के सेंट कैरेंस से हाई स्कूल करने के बाद सुशांत सिंह पटना से दिल्ली लौट आए और आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल की। इसके बाद दिल्ली काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

सुशांस सिंह राजपूत (Sushant Sungh Rajput) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने मुंबई के अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। सुशांत सिंह उन चंद एक्टर्स में से थे जिन्होंने टीवी से होते हुए बड़े परदे पर लोकप्रियता हासिल की। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत का सपना ना तो एक्टर बनने का था ना ही इंजीनियर। चार भाई बहनों में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में कोई डॉक्टर था तो कोई वकील। लिहाजा सुशांत सिंह से भी उनके माता-पिता उनको इंजीनियर बनाना चाहते थे। लेकिन सुशांत सिंह का सपना कुछ और बनने का था।
साल 2017 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह ने कहा था कि इंजीनियर बनने का विचार मेरा नहीं था बल्कि मेरी मां चाहती थी कि मैं इंजीनियर बनूं। सुशांत सिंह ने बताया था कि वे एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे। वहीं अगर ऐसा नहीं होतो वे Air Force pilot बनना चाहते। लेकिन उनकी मां ने जब बताया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला तो मैंने टॉप गन पोस्टर फाड़ दिए थे। सुशांत सिंह ने कहा था कि हो सकता है कि उस दिन मैंने जो नाटक किया था, वह सबके लिए एक संकेत थे! लेकिन सही मायने में, मुझे हिम्मत मिली थी।
चार भाई-बहनों में सुशांत सिंह राजपूत से परिवार वाले काफी अपेक्षाएं रखते थे। सुशांत सिंह ने कहा था तीन बड़ी बहनों और एक छोटे भाई मेरे से पढ़ाई में काफी अच्छे थे तो मुझसे भी परिवार की उम्मीदें काफी ज्यादा थी। पटना के सेंट कैरेंस से हाई स्कूल करने के बाद सुशांत सिंह पटना से दिल्ली लौट आए और आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल की। इसके बाद दिल्ली काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान सुशांत सिंह बॉलीवुड का भी सपना देखने लगे थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशांत सिंह को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुआ था लेकिन सुशांत सिंह ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उसे ठुकरा दिया था।
सुशांत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्डस में भी कई बार डांस किया है। उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रुख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से बड़े परदे का रुख किया था।