Sushant Singh Rajput’s Dog Died: दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत सिंह का पेट फज भी अब उस दुनिया में नहीं रहा। ढाई साल पहले सुशांत इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे और अब उनके पेट की भी मौत हो गई। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर दी है। जिसके बाद सुशांत के फैंस उनके पेट के पुराने वीडियो शेयर कर भावुक हो रहे हैं।
सुशांत की बहन (Sushant Singh Rajput’s sister) प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर फज की मौत की खबर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में फज सुशांत के साथ है और दूसरी में प्रियंका के साथ। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा,”फज आखिरकार तुम भी अपने दोस्त के पास स्वर्ग की यात्रा पर चले गए। जल्द मिलूंगी। तब तक…मेरा दिल बुरी तरह टूट चुका है।” प्रियंका के पोस्ट पर तमाम यूजर्स ने दुख व्यक्त किया।
बता दें कि फज, सुशांत के दिल के काफी करीब थे। वह उनके साथ रहता था। एक बार सुशांत ने फज के लिए पोस्ट लिखा था। साल 2018 में सुशांत ने फज के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था,”अगर तुम्हें मैं याद हूं तो मुझे इस बात की परवाह नहीं कि कोई और मुझे भूल भी जाए। मेरा प्यार, मेरा फज।”
बता दें कि करीब ढाई साल पहले सुशांत का शव उनके मुंबई स्थित घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। बताया जाता है कि उनके निधन के बाद उनका पेट फज काफी उदास रहने लगा था। कई दिनों तक उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। अपने मालिक के बिना वह ज्यादा दिनों तक नहीं जी सका और नई यात्रा पर निकल गया।
साल 2020 में 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में लिप्त होने का आरोप लगाया था। परिवार ने कहा था कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, मर्डर थी। इसके अलावा उन्होंने रिया पर उन्हें ड्रग्स देने का आरोप लगाया है। इस मामले में CBI ने जांच की, हालांकि जांच के दो साल बाद भी इस मामले में कोई ठोस सामने नहीं आया है।