Super 30 Movie Quick Review: छोटी आंखों में पलते बड़े सपनों की कहानी है ऋतिक रोशन की Super 30
Super 30 Movie Quick Review: फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। बायोपिक की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों के सामने असल जिंदगी पर आधारित कहानी लाई जा रही है। ये कहानी है बिहार के शिक्षक आनंद कुमार की।

Super 30 Movie Quick Review: ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। बायोपिक की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों के सामने असल जिंदगी पर आधारित कहानी लाई जा रही है। ये कहानी है बिहार के शिक्षक आनंद कुमार की। अपने अच्छे खासे करियर को छोड़ कर आनंद ने किस तरह 30 बच्चों का भविष्य बनाया फिल्म में दिखाया गया है। ये फिल्म बताती है कि सपने कोई भी देख सकता है। बस उन्हें पूरा करने की हिम्मत होनी चाहिए।
निर्देशक विकास बहल की फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक बेहद शानदार अंदाज में अदाकारी करते दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में आनंद कुमार के किरदार को निभाते हुए ऋतिक बेहद सहज दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब ऋतिक को इतना सादा रोल मिला हो। बिना ग्लैमर के भी ऋतिक यहां काफी चमक रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा मृणाल ठाकुर, वीरेंद्र सक्सेना, अमित शाह जैसे कलाकार भी हैं।
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ता है, ऐसे में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेलर में कई जगह मोटीवेशन से भरपूर सीन हैं जो कि पॉजिटिव एनर्जी फैलाते दिखते हैं। इस कहानी में आनंद कुमार के शुरुआती जीवन में उनकी मेहनत से लेकर करियर की ऊंचाइयों का जिक्र किया गया है।
इसके बाद बदलते समय में उनके बदलते रवैया और फिर अहसास की कहानी को दर्शाया गया है। बाद में कैसे वह 30 बच्चों को आईआईटी के लिए तैयार करते हैं, इस जर्नी को भी शानदार तरीके से पेश किया गया है। ये फिल्म कई क्रिटिक्स द्वारा सराही गई है फिल्म को साढ़े तीन स्टार्स तक दिए जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म देखने लायक है।
फिल्म के गाने दर्शकों को भाए हैं। सुपर 30 का Jugraafiya गाना खासतौर पर पसंद किया जा रहा है। उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। अगला गाना है Basanti No Dance। इस पैपी सॉन्ग में अजय-अतुल ने अपना संगीत दिया है। वहीं इसे गाया प्रेम, जनार्धन, चैताली और दिव्या कुमार ने है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या के हैं। इसके अलावा Question Mark गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है।
अजय-अतुल की इस कंपोजिशन को ऋतिक ने खुद गाया है। तो वहीं फिल्म में एक गाना ऐसा भी है जो कि आइट नंबर के तौर पर रखा गया है- Paisa। फिल्म के गाने दर्शकों को पसंद आए हैं, देखते हैं कि फिल्म फैंस को कितनी पसंद आती है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।