स्प्लिट्सविला होस्ट और अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज फिल्म ‘कैनेडी’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने मुंबई वाले घर की एक झलक फैंस को दिखाई। दरअसल, फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ व्लॉग बनाती हैं और फेमस स्टार्स के घर जाकर उनका होम टूर भी करवाती हैं। अब वह सनी के घर पहुंची थीं। कोरियॉग्रफर ने दिखाया कि अभिनेत्री बेहद ही शानदार घर में रहती हैं, जो दिखने में किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है।

बिल्डिंग की लॉबी देखकर हैरान हुईं फराह

सबसे पहले दिलीप और फराह खान, सनी लियोनी की बिल्डिंग की लॉबी में आते हैं और वहां का नजारा देख हैरान हो जाते हैं। उनकी लॉबी में बड़े झूमर, शानदार लाइटिंग और बैठने के लिए बड़े-बड़े सोफे लगे हैं, जो होटल की तरह लगते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हिम्मत के लिए कोई फिल्टर नहीं होता’, शाहरुख और सलमान खान पर निशाना साधने के बाद अनुभव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं गुस्से में था

Sunny Leone House (Image Source: Farah Khan Youtube)

इसके बाद दोनों अभिनेत्री के घर में एंट्री लेते हैं, जहां सनी लियोनी खुद उनका स्वागत करती हैं। घर में एंट्री लेने के बाद सबसे पहला नजारा हॉल का देखने को मिलता है, जो काफी बड़ा है। सनी ने अपने हॉल में वाइट वाल्स के साथ ग्रे रंग के सोफा सेट लगा रखे हैं। साथ ही दीवारों पर अलग-अलग तरह की पेंटिंग्स लगी है।

Sunny Leone House (Image Source: Farah Khan Youtube)

लिविंग रूम में लगी एक पेंटिंग सनी ने नेपाल से ली है, तो कुछ उन्होंने अपने बच्चों के साथ मिलकर खुद तैयार की है, जिसे सुनकर फराह हैरान रह जाती हैं। हॉल के ही एक एरिया को सनी ने डाइनिंग एरिया बना रखा है, जहां अभिनेत्री अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर क्वालिटी टाइम बिताती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह यहां 15 सालों से रह रहीं हैं, जब वह ‘बिग बॉस 5’ में नजर आई थीं, उसके बाद से।

Sunny Leone House (Image Source: Farah Khan Youtube)

बेहद शानदार है बालकनी वाला हिस्सा

इसके बाद सनी ने अपने घर की बालकनी दिखाई, जो बेहद ही बड़ी और शानदार थी। बालकनी ने कृष्णा की मूर्ति, बैठने के लिए सोफे रखे हैं। इसके बाद फराह और सनी किचन की तरफ जाते हैं।

Sunny Leone House (Image Source: Farah Khan Youtube)

सनी ने बनवाया अमेरिकन स्टाइल किचन

लास्ट में सनी अपने घर का किचन एरिया दिखाती हैं, जो अमेरिकन स्टाइल में बना है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने किचन को अपने हिसाब से मॉडिफाई करवाया है। उन्होंने इसे तोड़कर बड़ा करवाया। 

Sunny Leone House (Image Source: Farah Khan Youtube)

यह भी पढ़ें: होली वीक होगा एंटरटेनमेंट से फुल

ओटीटी पर इस सप्ताह कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि होली के सप्ताह में किन फिल्में और सीरीज के जरिए आपको एंटरटेनमेंट की फुल डोज मिलने वाली है। पूरी खबर यहां पढ़ें