बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन के साथ दोबारा नजर आने वाले हैं। सनी देओल जो अपनी अगली फिल्म ‘सूर्या’ को लेकर चर्चा में हैं,अब उनकी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सनी देओल की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म ‘सूर्या’ का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मोशन पोस्टर में सनी देओल की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें उनका अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है।
पोस्टर शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा, “सनी देओल की अगली फिल्म ‘सूर्या’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। पोस्टर में सनी देओल की दमदार पहली झलक देखने को मिली है। एम पद्मकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कमल मुकुट प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं, दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है।”
एम पद्मकुमार ने किया फिल्म का निर्देशन
सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है। कमल मुकुट इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं, दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट फिल्म के निर्माता हैं। इसे एमएम मूवीज के बैनर तले बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: उम्र 68, जोश 28 वाला, सनी देओल का देसी फिटनेस फॉर्मूला, बोले- समोसे, देसी घी और परांठें नहीं छोड़ सकता
फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों को इसके ट्रेलर और कहानी से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। फिलहाल मेकर्स ने सनी देओल की पहली झलक दिखाकर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
