सुनीता बेबी ने Sapna Choudhary को पछाड़ा! ‘गोली चल जावैगी’ गाने को मिले इतने करोड़ व्यूज..
Sapna Choudhary, Sunita Baby: कई बार तो ऐसा भी होता है जिनमें सुनीता डांस करती हैं वह गाने सपना चौधरी की वजह से ही फेमस होते हैं। उन गानों को भी करोड़ों लोग पसंद करते हैं।

Sunita Baby: ‘हरियाणा की शान’ कही जानें वालीं सपना चौधरी को अब डांस के मंच पर तगड़ी टक्कर देतीं नजर आ रही हैं सुनीता बेबी। सुनीता बेबी के गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आए दिन सुनीता बेबी के गाने सपना चौधरी के कुछ गानों को पछाड़ते दिखते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है जिनमें सुनीता डांस करती हैं वह गाने सपना चौधरी की वजह से ही फेमस होते हैं। उन गानों को भी करोड़ों लोग पसंद करते हैं।
इस बार एक वीडियो सामने आया है -‘गोली चल जावैगी..’ इस गाने पर कई बार सपना चौधरी डांस करती दिखीं हैं। लेकिन सुनीता बेबी ने जब इस गाने पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी तो झट से उनके लाखों फैंस बन गए। सुनीता के इस डांस वीडियो को अब तक 53,117,043 व्यूज मिलचुके हैं। वहीं सपना चौधरी ने भी इस गाने पर परफॉर्म किया था- उनके वीडियो को अब तक 2,155,633 बार देखा गया।
ऐसे कई और गाने भी हैं जिनमें सपना पहले डांस कर चुकी हैं और अब सुनीता बेबी इन गानों पर डांस करती हैं। सुनीता बेबी का वीडियो आते ही फैंस के बीच छा जाता है और करोड़ों बार फैंस उनके वीडियोज देख डालते हैं।
बता दें, इससे पहले जब जब हरियाणवी डांसर का जिक्र होता, हमेशा सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) का नाम पहले लिया जाता रहा है। सपना चौधरी देश की टॉप डांसर में शुमार हैं। हरियाणा से निकलकर सपना ने देश के कई राज्यों में अपने परफॉर्मेंस के जरिए अपनी खास पहचान बनाई। लेकिन पिछले साल से हरियाणा में एक और डांसर सामने आई हैं सुनीता बेबी (Sunita Baby)जिनकी तुलना फैंस अब सपना चौधरी से कर रहे हैं।
इससे पहले सुनीता बेबी का एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा था। गाने के बोल हैं- ‘फेयर एंड लवली’। सुनिता के इस वीडियो को यूट्यूब पर 5.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुनीता बेबी इस वीडियो में जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?time_continue=20&v=YvgfFxBwGeI&feature=emb_title