बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने पति के कथित अफेयर्स की खबरों पर बात करती आई हैं। एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता ने दावा भी किया था कि एक्टर का एक मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर था और उन्होंने नई एक्ट्रेस कोमल का नाम भी लिया था। अब गोविंदा उसी एक्ट्रेस के साथ अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दोनों को हाल ही में एक साथ देखा गया और इस पर अब सुनीता आहूजा ने रिएक्ट किया है।

पैपराजी ने पूछा सुनीता से सवाल

पैपराजी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुनीता आहूजा से सवाल किया कि गोविंदा सर भी देखे गए हैं कोमल मैम के साथ फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। इस पर अभिनेता की पत्नी ने जवाब दिया, “एक कहावत सुनी है कभी… विनाश काले, विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलूं।”

यह भी पढ़ें: KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा सवाल, आमिर खान-सनी देयोल को नहीं पता था जवाब

इसके बाद पैपराजी ने सुनीता से कहा कि लोग कमेंट कर रहे हैं कि हीरो नंबर 1 अब चीटर नंबर 1 बन गया है। इस पर सुनीता ने कहा, “मैं गोविंदा के उन सभी फैंस से सवाल करना चाहती हूं। जब मैं बोलती हूं कोई चीज सब मुझे ट्रोल करते हैं। मैं चाहती हूं गोविंदा के फैंस इस चीज का जवाब दे। मुझे मत पूछो… मुझे तो कोई इंटरस्ट ही नहीं है।”

बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर चल रही खबरों पर बात की थी। जब इंटरव्यू लेने वाले ने कोमल नाम का जिक्र किया, तो सुनीता ने तुरंत प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेता की पत्नी ने कहा था, “ये नाम थोड़ा परेशानी वाला है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक कोमल है, XYZ जो भी है। मुझे उससे नफरत है।”

कोमल के साथ अफेयर की खबरों पर क्या बोले थे गोविंदा

गोविंदा ने जुलाई में कोमल रानी स्वर्णकार को मीडिया से अपनी नई को-स्टार के तौर पर मिलवाया था। इसके बाद दोनों के साथ नजर आने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सुनीता के पुराने बयान से इसकी तुलना करनी शुरू कर दी।

इस विवाद पर गोविंदा ने अपनी को-स्टार का बचाव किया और इस मामले में चुप रहने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, “जिस नाम की वो बात कर रही हैं- कोमल, मैं उनका शुक्रिया करता हूं। मैं बच गया हूं, क्योंकि वो किसी के खिलाफ कुछ नहीं कह रही हैं। वो चुप हैं, वरना आजकल के युवा गालियां देने से पीछे नहीं हटते।”

एक्टर ने आगे कहा था, “मैं खास तौर पर कोमल का शुक्रिया करना चाहता हूं कि इस वजह से खबरों में आने के बावजूद उन्होंने किसी के बारे में कुछ गलत नहीं कहा। वो ऐसी इंसान नहीं हैं, जो इस तरह की चीजों के जरिए फेम और अटेंशन पाना चाहती हों।”

यह भी पढ़ें: पवन सिंह से स्टेज पर मिलने पहुंचे कांवड़िए को सुरक्षाकर्मी ने फेंका नीचे, फिर पावर स्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन