सुनील ग्रोवर बोले- बेटे ने गुत्थी का रोल करने से किया था मना, उसके दोस्त उड़ाते थे मजाक
गुत्थी की भूमिका से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री के सबसे फनी चेहरों में से एक हैं।

कॉमेडी नाइट्स विद कपील में गुत्थी के नाम से फेम हुए सुनील ग्रोवर आजकल द कपिल शर्मा शो में डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभा रहे हैं। सुनील ग्रोवर का कहना है कि उसके बेटे ने गुत्थी का रोल निभाने से मना किया था। उनके बेटे के दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे। कहते थे कि तुम्हारे पिता एक महिला का रोल निभाते हैं। इसके बाद सुनील अपने बेटे को बाहर लेकर गए और उन्हें समझाया कि लोग गुत्थी से प्यार करते हैं। हालांकि, अब उनके बेटे को मशहूर गुलाटी का रोल पसंद है। सुनील ग्रोवर ने यह जानकारी टीवी टाइम्स से बात करते हुए दी।
साथ ही ग्रोवर का कहना है कि उनका परिवार उन पर गर्व करता है और उनको मिल रही सफलता को लेकर वे बहुत खुश हैं। ग्रोवर का कहना है, ‘मेरा परिवार मेरी सफलता से बहुत खुश है। इस दौरान मेरी मां मेरी वजह से बहुत बिजी हो गई।’
गुत्थी की भूमिका से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री के सबसे फनी चेहरों में से एक हैं। ग्रोवर कहते हैं उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि गुत्थी महिला है या पुरुष वह एक करेक्टर था, जिसे वे निभाते थे।
कपिल शर्मा ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर करके भी गुत्थी का मजाक उड़ाया था। तस्वीर नीचे दे गई है।
बता दें, अब कपिल शर्मा के शो में कपिल डबल रोल में नजर आएंगे। कपिल अभी कप्पू की भूमिका निभाते हैं, उनके डबल रोल वाले करेक्टर का नाम गप्पू रखा गया है। कपिल ने खुद ट्विटर पर गप्पू की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करके यह जानकारी दी थी।
Doctor mashoor gulati ka beta dentist ban gya hahahaha @WhoSunilGrover pic.twitter.com/C2NxX7MQ1m
— KAPIL (@KapilSharmaK9) July 28, 2016
Read Also: The Kapil Sharma Show में दिखेंगे कपिल के भाई ‘गप्पू’, ‘कप्पू’ ने शेयर की फोटो
Hi .. This is gappu.. i hacked the account of kappu 😉 pic.twitter.com/Hl5q7w2ZVv
— KAPIL (@KapilSharmaK9) July 25, 2016
Read Also: The Kapil Sharma Show में नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा- रिजाइन क्यों किया, वे बोले- सीन काटो
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App