इस वक्त ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने भी अहम किरदार निभाया है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं, लेकिन सुनील शेट्टी ने इसे अब तक नहीं देखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है जो उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया है।
थिएटर के बाद बैठे लेकिन नहीं देखी फिल्म
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रीमियर को याद किया, जब उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल ने अहान के साथ फिल्म देखी थी। जबकि वह थिएटर के बाहर बैठे थे। सुनील ने बताया, “मैं साढ़े तीन घंटे थिएटर के बाहर बैठा रहा, लोगों से मिलता रहा और सभी तारीफें सुनता रहा।”
इसलिए नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’
कई लोग इस बात से हैरान हैं कि पिता होने के बावजूद सुनील शेट्टी ने अहान की ये फिल्म क्यों नहीं देखी। सुनील ने कहा, “मैंने पहले दिन से ही कहा था कि मैं ‘बॉर्डर 2’ तब तक नहीं देखूंगा जब तक यह दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर लेती। मैंने अहान के लिए मन्नत रखी थी। अब तक मैंने फिल्म का एक भी फ्रेम नहीं देखा है। मुझे गलत मत समझिए, यह फिल्म को लेकर मेरा अहंकार नहीं है।”
यह भी पढ़ें: ‘पेशाब में खून आया’, बेटे को कैंसर हुआ तो पलट गई थी इमरान हाशमी की दुनिया, ऑपरेशन-कीमोथेरपी से टूटे
जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि अगर ‘बॉर्डर 2‘ 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाती है तो क्या होगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी प्रार्थनाएं पूरी होंगी। “मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। माना को ‘बॉर्डर 2’ बहुत पसंद आई। फिल्म देखने वाले हर व्यक्ति ने अहान के काम की सराहना की है। मुझे खुशी है कि धुरंधर [2025] के बाद एक और हिंदी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है,” अभिनेता ने बताया।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने खुद अपने शरीर को नुकसान पहुंचाया है’, इस बीमारी के कारण ज़ाकिर खान ने कॉमेडी से लिया ब्रेक
उस बड़े दिन के बारे में बात करते हुए, जो कभी भी आ सकता है, सुनील ने आगे कहा, “मैं इसे अहान, उनके दोस्तों और अपने परिवार के साथ देखूंगा। मैं सनी पाजी, वरुण और उन सभी को भी साथ ले जाऊंगा। शायद उनके लिए यह दूसरी बार होगा, लेकिन मेरे लिए यह पहली बार होगा। मुझे नहीं पता कि इसके बाद मैं इसे कितनी बार देखूंगा। मुझे हमेशा अहान और उनके फैसलों पर गर्व रहा है। उन्हें पूरा विश्वास था कि बॉर्डर 2 वही फिल्म है जो वह करना चाहते थे।”
अहान शेट्टी के अलावा, ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी हैं। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने किया है। यह सीक्वल दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
