एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए प्रोडक्शन कंपनी SkyBlue Cinematix के साथ बड़ा समझौता किया है। स्काईब्लू सिनेमैटिक्स ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ब्रांड इंटीग्रेशन के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं।

इसका मतलब है कि इस फिल्म में जो भी बड़े ब्रांड दिखाई देंगे या कहानी के साथ जुड़ेंगे, उनकी रणनीति और साझेदारी SkyBlue Cinematix ही संभालेगी।

‘वाराणसी’ सिर्फ राजामौली का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। इस फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।

Award Banner

फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विजेता कंपोजर एम एम कीरवानी तैयार कर रहे हैं।

यह फिल्म 1.43:1 IMAX फॉर्मेट में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। इसे 2027 में दुनियाभर के 120 से ज्यादा देशों में रिलीज करने की योजना है।

UK07 Rider Net Worth: जानें कितने अमीर हैं अनुराग डोभाल, करोड़ों में होती है कमाई

ब्रांड प्लेसमेंट कहानी से जुड़ेंगे

SkyBlue Cinematix का कहना है कि फिल्म में सिर्फ ब्रांड दिखाए नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें कहानी के साथ नेचुरली जोड़ा जाएगा। मतलब अगर कहानी में अलग-अलग समय और देशों की यात्रा दिखाई जाती है, तो उसी हिसाब से ब्रांड्स भी कहानी का हिस्सा बनेंगे।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) में महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं, ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज होगी।

Dhurandhar 2: दो साल की लंबी तैयारी के बाद धमाके के लिए तैयार ‘धुरंधर 2’, इंटरनेशनल लोकेशन्स पर हुई शूटिंग