एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में वाराणसी में लगे कुछ होर्डिंग्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इन होर्डिंग्स पर लिखा है, “7 अप्रैल 2027- इन थिएटर्स”। हालांकि इन पर फिल्म से जुड़ी तस्वीर या कोई हिंट नहीं है, लेकिन कयास लग रहे हैं कि ये इस बड़ी फिल्म को लेकर दिया गया बड़ा अपडेट है।
इन होर्डिंग्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि इनका कनेक्शन एक बहुप्रतीक्षित बड़ी फिल्म से है, क्योंकि इनका विजुअल थीम फिल्म की अब तक सामने आई रिपोर्टेड कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है। होर्डिंग्स सामने आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि 7 अप्रैल 2027 ही फिल्म की रिलीज डेट हो सकती है।
हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दिलचस्प बात यह है कि इसी तारीख के आसपास उगादी पर्व पड़ने की भी चर्चा है, जिससे अटकलों को और हवा मिल गई है। जब तक फिल्म की टीम औपचारिक घोषणा नहीं करती, तब तक इस रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं और तेज होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: क्या ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को देगी दस्तक? इन 6 फिल्मों और सीरीज की रिलीज तो है पक्की
तरण आदर्श ने भी किया ट्वीट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस फिल्म से जुड़ा ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “ब्रेकिंग न्यूज़… एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी?… ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि महान कहानीकार #एसएसराजमौली की बहुप्रतीक्षित बड़ी फिल्म #वाराणसी बुधवार, 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। वराणासी शहर भर में होर्डिंग्स लग चुके हैं, जिससे चर्चा और अटकलें कई गुना बढ़ गई हैं… आज रात आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है [उम्मीद है]। अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल: #एसएसराजमौली ने 7 अप्रैल 2027 की तारीख क्यों चुनी?… जवाब यहां है…।”
यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर आने से पहले ही ‘धुरंधर’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड छापे 1428 करोड़
करीब 1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट फिल्म में आर. माधवन, प्रकाश राज समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय कर रहे हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार एमएम कीरवाणी संभाल रहे हैं।
