प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी वापसी के लिए काफी सुर्खियों में हैं, साल 2027 में उनकी फिल्म वाराणसी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एस एस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के बारे में अभी कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई हैं लेकिन निर्देशक ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है।

यह भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक, कुछ ऐसा रहा प्रियंका चोपड़ा का सफर

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ साल 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में शामिल है। मिथक और साइंस फिक्शन का अनोखा मिश्रण पेश करने वाली इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनके किरदार ‘मंदाकिनी’ की दो नई झलकियां जारी कीं। जिसे देखने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को एक्शन क्वीन का खिताब दे दिया है।

प्लेटफॉर्म एक्स पर निर्देशक एस एस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा के किरदार की दो फोटोज को साझा किया और कैप्शन में लिखा- “मुस्कान में शालीनता, खामोशी में आग। ‘मंदाकिनी’ वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा।”

जारी किए गए दोनों फोटोज में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ‘मंदाकिनी’ के दो बिल्कुल अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। पहली तस्वीर में वह बेफिक्र और जिंदगी से भरपूर अंदाज में जिराफ, जेब्रा और घोड़ों से घिरे विशाल मैदान में छलांग लगाती नजर आती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे पर तीखे तेवर और रहस्यमयी मुस्कान दिखाई देती है, जो मंदाकिनी के खतरनाक और दमदार रूप की झलक देती है।

यह भी पढ़ें- जब माधुरी दीक्षित को दे दिया गया नीना गुप्ता का सीन, ‘चोली के पीछे’ से जुड़ा अनसुना किस्सा, बोलीं- मैं नींद में भी स्टेप्स करती थी

इन तस्वीरों को देखने के बाद ये साफ है कि एक्ट्रेस फिल्म में शानदार एक्शन मोड में नजर आएंगी। करीब 7 साल बाद एक्ट्रेस वापस बॉलीवुड में काम कर रहीं है जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटमेंट हैं।

फिल्म वाराणसी एसएस राजामौली का काफी चर्चित प्रोजेक्ट है जिस पर डायरेक्टर लंबे समय से काम कर रहे हैं। फैंस ने ‘मंदाकिनी’ के रूप में प्रियंका के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने किरदार के इन दो बिल्कुल अलग लुक्स को फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी झलकियों में से एक बताया। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।