संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ अपने रिलीज से ज्यादा विवाद के लिए चर्चा में है। हाल ही में संदीप रेड्डी के भाई प्रणय रेड्डी ने दीपिका के फिल्म छोड़ने के पीछे की वजह बताई थी। जिसका बाद पुरुषवादी मानसिकता से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये लिखा था कि एक मैन इगो एक स्त्री की ना को पसंद नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- क्यों ‘स्पिरिट’ से अलग हुई थीं दीपिका पादुकोण? संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने खोले सारे राज
इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच की कंट्रोवर्सी को भी समझाया गया। इस पोस्ट को अब दीपिका ने लाइक करते हुए अपनी मंजूरी दर्ज की है, जिसका मतलब साफ है कि वह उस पोस्ट में लिखी बात से सहमत हैं। जब से ये विवाद शुरू हुआ है तब से एक्ट्रेस का इस पर कोई रिएक्शन नहीं देखा गया है।
पोस्ट में क्या लिखा था
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि दीपिका पादुकोण ने ‘स्पिरिट’ के मुनाफे में 10% हिस्सेदारी, अपनी फीस और 8 घंटे की वर्किंग की मांग की थी। पोस्ट में कहा गया कि पुरुष कलाकार वर्षों से ऐसी शर्तों पर काम करते आए हैं, लेकिन जब कोई महिला ऐसी मांग रखती है तो उसे ‘मुश्किल’ करार दिया जाता है। पोस्ट ने इसे पुरुषवादी मानसिकता से जोड़ते हुए कहा कि एक महिला के ‘ना’ कहने को स्वीकार नहीं किया जा रहा।

इस पोस्ट को दीपिका पादुकोण के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से लाइक किया गया। ये पहली बार है जब एक्ट्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
दीपिका पादुकोण को फिल्म से क्यों निकाला
जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण पहले इस फिल्म का हिस्सा होने वाली थीं लेकिन उनकी कुछ शर्तें थीं जो मेकर्स ने नामंजूर कर दी थी। हाल ही में फिल्म के निर्माता और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने इस बारे में बयान देते हुए कहा था कि ‘वजह वहीं है जो पहले बताई गई थी।’
‘फीस और टाइमिंग। इसके अलावा भी कुछ कारण थे वो मुझे सही से याद नहीं है, कई बातें थीं और फिल्म से उन्हें निकालने का फैसला संदीप का था। इसी बातचीत में प्रणय ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने फिल्म के प्रोफिट से 10 प्रतिशत हिस्से की मांग की थी। जो संदीप को मंजूर नहीं था।’ उन्होंने दीपिका पर आरोप भी लगाए कि उन्होंने फिल्म से जुड़ी अंदरूनी बातों का लीक भी किया है।
यह भी पढ़ें- ‘हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आओ’, कंगना रनौत का शर्मिला टैगोर पर निशाना, ‘वंदे मातरम्’ टिप्पणी पर दिया जवाब
रातोंरात फिल्म में जुड़ीं तृप्ति डिमरी
यही वजह थी कि फिल्म से दीपिका पादुकोण को निकालकर अचानक से तृप्ति डिमरी को शामिल कर लिया गया। इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा तृप्ति के साथ फिल्म एनिनल में काम कर चुके हैं। इसी विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट टाइमिंग पर बहस छिड़ गई थी। जिस पर कई कलाकारों के रिएक्शन सामने आए थे।
