अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए और अब उनके बीच युद्ध चल रहा है, जिसमें कई लोगों की जान गईं। यहां तक कि पूरे मिडिल ईस्ट में जंग के हालात है। इन हमलों के बीच दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai AIrport) से सभी उड़ाने रद्द करते हुए इसे बंद कर दिया गया। बॉलीवुड और साउथ के ऐसे कई स्टार्स हैं, जो दुबई में रहते हैं यहां वहां काम और घूमने के सिलसिले से गए हुए हैं। उन्हें लेकर फैंस को अब चिंता हो गई है।

हाल ही में मशहूर एक्टर-डायरेक्टर आर माधवन के यह कन्फर्म किया कि वह और उनका परिवार, जो लंबे समय से दुबई में रहते हैं, ईरान पर यूएस और इजरायल के हमले के बीच सुरक्षित हैं। वहीं, अब खबर आई है कि साउथ अभिनेता अजित कुमार भी दुबई में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन के भाई की पेली कोडुकु सेरेमनी में शामिल हुए न्यूलीवेड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जानें क्या होती है ये रस्म

दुबई में फंसे हैं अजित कुमार

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की टीम ने बताया कि वह भी खतरे से बाहर हैं। अजित, जो अपने रेसिंग कमिटमेंट्स के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में थे, उन्हें चेन्नई, तमिलनाडु लौटना था। हालांकि, फ्लाइट्स सस्पेंड होने की वजह से वह दुबई में फंस गए। अब, एक्टर के मैनेजर ने उनकी सेफ्टी कन्फर्म की है।

मैनेजर ने जूम से बात करते हुए बताया, “उन्हें (अजित) कल रवाना होना था, लेकिन उनको एयरपोर्ट से ही लौटना पड़ा। वह अब दुबई में सेफ हैं।” तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक अजित एक रेसिंग ड्राइवर भी हैं और उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोफेशनल मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है।

उन्होंने हाल ही में पूर्व F1 स्टार नारायण कार्तिकेयन के साथ 2025-26 एशियन ले मैंस सीरीज में हिस्सा लिया था और अब वे 2026 मिशेलिन ले मैंस कप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।

दुबई में फंसी ये हस्तियां

अजित के अलावा कई और सेलिब्रिटी और जानी-मानी हस्तियां भी दुबई में फंसी हुई हैं, जिनमें बंगाली एक्टर सुभाश्री गांगुली और उनका बेटा भी शामिल हैं। अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए सुभाश्री के पति फिल्ममेकर-एक्टर और पॉलिटिशियन राज चक्रवर्ती ने कथित तौर पर मीडिया को बताया, “वे एक होटल के अंदर हैं और सुरक्षित हैं। हम बहुत चिंतित हैं, हालांकि दुबई में आम लोग सुरक्षित माने जाते हैं। देखते हैं कि फ्लाइट ऑपरेशन कब फिर से शुरू होते हैं।” इनके अलावा बॉलीवुड स्टार सोनल चौहान भी दुबई में हैं।

यह भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी 2’ का रविवार को रहा सुस्त कलेक्शन

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि पहले वीकेंड पर इस मूवी ने कितना कलेक्शन किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें