बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने अपने करियर में ज्यादातर पारिवारिक फिल्में बनाई हैं। उन्होंने 1989 में आई मूवी ‘मैंने प्यार किया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सूरज ने ‘विवाह’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ समेत कई फिल्मों का निर्माण किया। अब फिल्ममेकर अपनी आने वाली मूवी ‘यह प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं।

उनकी इस मूवी में अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और उसमें आदित्य धर की तारीफ की। साथ ही फिल्म ‘धुरंधर‘ को एक बेहतरीन मूवी बताया। चलिए आपको आगे बताते हैं कि सूरज बड़जात्या ने क्या कहा है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर को नहीं किया किसी ने सपोर्ट’, कुणाल कोहली का दावा: बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था सोमवार को बैठ जाएगी

सूरज बड़जात्या को पसंद आई ‘धुरंधर’

बता दें कि फिलहाल ज्यादातर फिल्मों में हिंसा देखने को मिल, तब भी सूरज बड़जात्या पारिवारिक कहानियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई फिल्ममेकर पारिवारिक विषय पर फिल्म बनाता है, तो वह उसे खुद फोन करके सराहना करते हैं।

स्क्रीन स्पॉटलाइट में बात करते हुए सूरज बड़जात्या ने कहा, “सभी तरह के विषयों पर फिल्में बननी चाहिए, लेकिन इस तरह का कंटेंट बहुत जरूरी है। ताकि हम नई पीढ़ी को यह सिखा सकें कि वे एक-दूसरे पर भरोसा करें, उम्मीद रखें और एक-दूसरे का साथ दें।” वहीं, सूरज बड़जात्या ने माना कि भले ही ‘धुरंधर’ कोई पारिवारिक फिल्म नहीं थी।

फिर भी उन्हें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर जासूसी थ्रिलर मूवी देखना बहुत पसंद आया। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। सूरज बड़जात्या ने कहा, “एक फिल्ममेकर के तौर पर जो चीज अच्छी है, वह अच्छी ही है।

मुझे लगता है कि ‘शोले’ के बाद ‘धुरंधर’ एक बेहतरीन फ़िल्म है। हर किरदार को बहुत अच्छे से गढ़ा गया है। आदित्य को मेरा सलाम।” बता दें कि इससे पहले अभिनेता राकेश बेदी ने भी ‘शोले’ के बाद ‘धुरंधर’ को एक बेहतरीन कलाकारों वाली फिल्म बताया था।

‘सैयारा’ को लेकर क्या बोले सूरज बड़जात्या

‘धुरंधर’ के अलावा ‘सैयारा’ भी बड़जात्या को काफी पसंद आई। बता दें कि यह मूवी बीते साल रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसे लेकर उन्होंने कहा, “जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई, तो मैं आदि (आदित्य चोपड़ा) और मोहित के लिए बहुत खुश था।”

यह भी पढ़ें: ‘मैं बेहोश हो गया’, जब बचपन में अक्षय कुमार के साथ वैष्णो देवी में हुआ था चमत्कार, बोले- मुझे 104 डिग्री बुखार…