बुधवार सुबह गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार थीं। अब इस घटना पर अभिनेता सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बुधवार शाम एक पोस्ट किया और कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और देखभाल की जरूरत है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में किया लिखा।
सोनू सूद ने किया पोस्ट
सोनू सूद ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए ऑनलाइन गेमिंग पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा, “आज गाजियाबाद में तीन छोटी लड़कियों की जान चली गई। न हिंसा से, न गरीबी से, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अनदेखे दबाव से। मैंने पहले भी आवाज उठाई है और मैं फिर कहूंगा। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगनी चाहिए, सिवाय पढ़ाई के।”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “बचपन को गाइडेंस की जरूरत है, एल्गोरिदम की नहीं। देखभाल की, लगातार स्क्रीन की नहीं। यह किसी पर इल्जाम लगाने की बात नहीं है। यह सुरक्षा की बात है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। इसे एक और ऐसी खबर न बनने दें जिसे हम भूल जाएं। अब कार्रवाई करने का समय है।”
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सोनू निगम यह मुद्दा उठा चुके हैं। दरअसल, जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया था, उस समय अभिनेता ने भी पोस्ट किया था। एक्टर ने 11 दिसंबर, 2025 को एक पोस्ट किया और लिखा, “ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है और अब भारत को भी ऐसा ही करने के बारे में सोचना चाहिए।
हमारे बच्चों को सच्चा बचपन, मजबूत फैमिली बॉन्ड और स्क्रीन की लत से मुक्ति पाने का अधिकार है। हमारी सरकार ने देश के भविष्य के लिए कई शानदार कदम उठाए और यह कदम एक और सशक्त उदाहरण बन सकता है।”
