आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जब सिंगर कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे होते हैं और फैंस स्टेज पर चढ़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ सोनू निगम के कार्यक्रम में भी हुआ, जब फैन स्टेज पर चढ़कर सोनू निगम के पैर छूने लगा। इसके बारे में सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा ‘पिटने वाले काम क्यों करते हो?’
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू निगम ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा।”
हाल ही में सोनू निगम कोल्हापुर में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और गाना चलने के बीच उनके पैर छूने लगा। इस हरकत सिंगर ने बीच में ही परफॉर्मेंस रोक दी और दर्शकों से तंज भरे अंदाज में कहा, “वाह, शाबाश!”
जैसे ही सिक्योरिटी टीम उस शख्स को स्टेज से हटाने पहुंची, सोनू निगम ने नाराजगी दिखाने के बजाय उसे वापस बुला लिया। ‘पापा मेरी जान’ गायक ने फैन को माइक थमाया और उसे गाने का मौका दिया। इसके बाद उस शख्स ने ‘चोरी किया रे जिया’ की कुछ लाइनें गाईं और वहीं से परफॉर्मेंस को आगे बढ़ाया, जहां सोनू ने रोका था। गाना खत्म करने के बाद फैन ने जोर से कहा, “कोल्हापुर लव्स यू।” हालांकि, इस दौरान सोनू निगम उसके अचानक स्टेज पर आने से असहज नजर आए।
यह भी पढ़ें: ‘काम नींद से ज्यादा जरूरी’, अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेचैन रातों की कहानी
सोनू निगम की पोस्ट पर भी किया कमेंट
सोनू निगम के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के बाद, उस फैन ने खुद कमेंट कर लिखा, “ये मैं हूं, थैंक यू सर।” इस पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “भाई, कैप्शन पढ़ ले।”
वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “कमाल है कि सोनू ने इसे कितनी शालीनता से संभाला। उन्होंने उस शख्स को गाने तक का मौका दिया। सबसे हैरानी की बात यह थी कि स्टेज पर कोई चढ़ने के बाद भी उन्होंने परफॉर्मेंस जारी रखी। फैंस उन्हें यूं ही पसंद नहीं करते।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे कलाकार का रिदम टूटता है और दर्शकों को भी यह पसंद नहीं आता। साथ ही, इससे दूसरे लोग भी ऐसी हरकतें दोहराने के लिए उकस सकते हैं।” इससे पहले सिंगर सुनंदा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
