सोनू निगम बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। उनकी आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं और इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब सिंगर अपनी सर्जरी के दौरान मोहम्मद रफी साहब का लगभग 77 साल पुराना गाना गा रहे थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खुद सिंगर ने शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद फैंस और सेलेब्स सोनू निगम के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने दी परफॉर्मेंस

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह सर्जरी टेबल पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और दर्द के बीच भी अपने डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाकर परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। इस सर्जरी के दौरान सिंगर मोहम्मद रफी का ‘सुहानी रात ढल चुकी है, ना जाने तुम कब आओगे’ गीत गा रहे हैं। वहीं, डॉक्टर्स उनकी वॉइस को एंजॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अभिषेक के जन्म वाले दिन बाघ से लड़ने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, एक्शन मास्टर ने सालों बाद बताया किस्सा

वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक दी गई परफॉर्मेंस। दर्द में गाना.. संगीत का आनंद।” जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कई लोगों ने सोनू निगम के जल्द ठीक होने की कामना की।

सेलेब्स ने की ठीक होने की प्रार्थना

श्रेया घोषाल ने कमेंट करते हुए लिखा, “जल्द ठीक हो जाएं सोनू जी। आप शीघ्र स्वस्थ हों… ऐसी स्थिति में भी संगीत के प्रति आपका समर्पण और पूर्णता, वास्तव में विस्मयकारी है।” श्रद्धा पंडित ने लिखा, “भगवान की आवाज। आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

जुलाई में शेयर किया था वीडियो

फिलहाल सिंगर ने अपनी पोस्ट में इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने किस चीज की सर्जरी करवाई है। हालांकि, इससे पहले जुलाई 2026 में वे गर्दन की नस दबने और उससे जुड़ी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। वहीं, वीडियो में डॉक्टरों की टीम उनके हाथ की उंगली में उपचार करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जो सही लगे, वो करो’, ‘टॉक्सिक’ के गाने पर कियारा आडवाणी की ट्रोलिंग को लेकर यश का मुंहतोड़ जवाब