Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage: मुंबई में रहकर सोनम कपूर के संगीत कार्यक्रम में नहीं आए कजिन रणवीर सिंह!
Sonam Kapoor Marriage, Sonam Kapoor and Anand Ahuja Wedding/Marriage: रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो कि स्विट्जर्लैंड की हैं। रणवीर इन दिनों काफी बिजी हैं। इसी लिए वह मुंबई में कजिन सोनम की संगीत सेरमनी अटेंड नहीं कर पाए।

सोनम-आनंद की संगीत सेरमनी में सोनम के स्टार कजिन्स और बी-टॉउन के कई फ्रेंड्स आए। बहन जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर और भाई अर्जुन कपूर सोनम की संगीत सेरमनी में जम कर नाचे। तो वहीं सोनम की बॉलीवुड फ्रेंड्स जैसे जैकलीन फर्नांडीस, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी और स्वरा भास्कर भी सोनम के संगीत पर एंज्वॉय करती नजर आईं। लेकिन इस बीच सोनम के संगीत पर रणवीर सिंह कहीं नदारद नजर आए।
जी हां, रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन ब्रदर हैं। बावजूद इसके वह अपनी बहन के संगीत पर कहीं दिखाई नहीं दिए। रणवीर सिंह को कई बार अनिल कपूर के साथ देखा गया है। रणवीर, अनिल और अर्जुन का रिश्ता काफी मजबूत है, जिसे देखते ही पता चलता है कि तीनों आपस में काफी एंज्वॉय करते हैं। आपको बताते चलें, रणवीर सोनम की मॉम की तरफ से उनके भाई लगते हैं। शाम के इस जश्न में सोनम के सभी कजिन्स मौजूद थे।
Sonam Kapoor Marriage Live Updates: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा आनंद आहूजा

जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, समायरा और अंशुला सभी को पार्टी में खूब डांस करते और एंज्वॉय करते देखा गया। लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह कपूर फैमिली के इस खास इवेंट में कहीं नजर नहीं आए। हालांकि पार्टी में पहुंचे खई मेहमानों ने इस दौरान रणवीर को याद किया और उनके लिए सोशल मीडिया पर स्टेटस भी दिया। जैकलीन सहित अन्य फ्रेंड्स ने रणवीर को पुकारते हुए उनसे पूछा कि वह कहां हैं- देखें ये वीडियो:-
Yes yes, @RanveerOfficial, where are you? #SonamKiShaadi #EverydayPhenomenal pic.twitter.com/c6POapkJWX
— Filmfare (@filmfare) May 7, 2018
बतादें, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो कि स्विट्जर्लैंड की हैं। रणवीर इन दिनों काफी बिजी हैं। इसी लिए वह मुंबई में कजिन सोनम की संगीत सेरमनी अटेंड नहीं कर पाए। रणवीर और अर्जुन अक्सर कई इवेंट्स में अनिल कपूर के साथ वन टु का फोर वाले फेवरेट सॉन्ग ट्रैक पर जबरदस्त डांस करते नजर आते रहे हैं। लेकिन इस बार अनिल ने अर्जुन कपूर के साथ सोनम के संगीत में जम कर डांस किया।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App