बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल अपनी क्यूट लव स्टोरी के लिए जाने जाते है। उनके कई एक-दूसरे को प्यार जताने और शरारत भरे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने मिल जाते है। अब उन्होंने मेलोडी ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस समय मेलोडी ट्रेंड काफी सुर्खियों में है। चलिए बताते है क्या है वीडियो।

यह भी पढ़ें- जब सुपरस्टार्स ने ठुकराईं वो फिल्में, जिन्होंने दूसरों को बना दिया आइकॉन

मोदी-मेलोनी का मेलोडी ट्रेंड

इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। ‘मेलोडी’ दोनों के नाम से मिलकर बना एक हैशटैग है। जब भी मोदी और मेलोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती है तो ये हैशटैग वायरल होने लगता है। 20 मई को खुद पीएम मोदी ‘मेलोडी’ टॉफी पीएम मेलोनी को गिफ्ट करते दिखाई दिए। बस फिर क्या देखते ही देखते यह वीडियो हर तरफ छा गया और इस पर लोगों के रिएक्शन आने लगे।

यह भी पढ़ें- ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’, पीएम नरेंद्र मोदी और मेलोनी के वीडियो पर सेलेब्स ने किया कमेंट

सोनाक्षी सिंहा और ज़हीर इकबाल

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर्स सोनाक्षी और ज़हीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में ज़हीर सोनाक्षी से कहते है कि ‘तुम्हें पता है मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं’, तो एक्ट्रेस कहती है ‘नहीं, तुम ही बताओ।’ तो एक्टर मेलोडी टॉफी निकालकर सोनाक्षी को देते है और कहते है – लो मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।

हमेशा की तरह दोनों का ये फनी वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट्स में ज़हीर के ह्यूमर की तारीफ करते दिखाई दिए। बता दें कि दोनों एक समय पर अंतर धर्म की अपनी शादी के लिए ट्रोल भी किए गए थे। दोनों ने एक-दूसरे से लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2024 में शादी कर ली थी।