रैपर-सिंगर बादशाह का नया हरियाणवी गाना Tateeree इन दिनों विवादों में है। गाने के बोल और वीडियो को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई तो बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी।
इसी बीच गायिका सोना महापात्रा ने भी बादशाह की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई पॉप गानों में बार-बार वही घिसी-पिटी कहानी दिखाई जाती है- जहां पुरुष खुद को बहुत बड़ा हीरो बताता है और महिलाओं को सिर्फ उसकी तारीफ करने वाली के रूप में दिखाया जाता है।
सोना का कहना है कि ऐसे गानों को क्रिएटिविटी कहना गलत है। उनके मुताबिक यह पॉप कल्चर की सबसे आसान और कमजोर सोच है, जिसमें महिलाओं को केवल ऑब्जेक्ट बनाकर पेश किया जाता है।
उन्होंने बादशाह के उस वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विवाद के बाद खुद को “हरियाणा का बेटा” बताते हुए माफी मांगी थी। सोना ने कहा कि सिर्फ ऐसा कह देने से बात खत्म नहीं होती। कलाकारों की जिम्मेदारी होती है कि वे समाज में सही संदेश दें।
जब सलमान खान की एक फिल्म ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, एक्टिंग को लेकर बदल गई थी लोगों की राय
सोना महापात्रा ने क्या लिखा है?
सोना ने पोस्ट करते हुए लिखा है,
“ये पहली बार नहीं है जब हम ऐसा पैटर्न देख रहे हैं। एक आदमी अपनी मर्दानगी का दिखावा करता है, खुद को बहुत बड़ा हीरो दिखाता है, और महिलाओं को सिर्फ उसके पीछे मरने-वाली के तौर पर पेश करता है।
‘तू मुझपे मरती है, मुझपे जान छिड़कती है’ जैसी बेकार शेख़ी वाले गाने।
यह कोई क्रिएटिविटी नहीं है, बल्कि पॉप कल्चर की सबसे आलसी और घिसी-पिटी सोच है।
और सिर्फ उदास चेहरा बनाकर खुद को ‘हरियाणा का बेटा’ कह देने से बात खत्म नहीं हो जाती।
हरियाणा पहले से ही देश में खराब जेंडर रेशियो, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ऑनर किलिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।
कलाकारों का समाज पर असर होता है। वे लोगों की सोच बनाते हैं।
आप चाहें तो स्त्री-विरोधी सोच को चुनौती दे सकते हैं, या फिर उससे पैसा कमा सकते हैं।
बादशाह और ऐसे लोग- बेहतर करो।”
उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा पहले से ही महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है, इसलिए कलाकारों को और ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
जानें पूरा विवाद:
1 मार्च 2026 को बादशाह का गाना “Tateeree” रिलीज हुआ था, गाने के कुछ बोल और वीडियो को लेकर लोगों ने इसे अश्लील और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया।
गाने में स्कूल की बच्चियों को यूनिफॉर्म पहने स्कूल बस के ऊपर डांस करते दिखाया गया है,
इस मामले में पंचकूला में शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ धाराएं Indecent Representation of Women Act और BNS के तहत लगाई गईं। विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने मांगी माफी।
