गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से उन्हें लेकर अलग-अलग तरह के बयान दे रही हैं। हाल ही में गोविंदा को उनकी को-एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद सुनीता ने गोविंदा को उस एक्ट्रेस का शुगर डैडी बता दिया। जिसके बाद पहली बार गोविंदा अपने बचाव में बोलते नजर आए। अब इसके बाद एक्ट्रेस सोमी अली, गोविंदा को सपोर्ट करती नजर आई हैं।
सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “चिची (गोविंदा) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंटेड कलाकारों में से एक हैं। अपने इंडस्ट्री के समय में मैंने उन्हें सबसे विनम्र एक्टर्स में से एक पाया है। मेरे मन में चिची और सुनीता, दोनों के लिए बहुत सम्मान है। हालांकि, किसी एक्टर का किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करना उम्र को लेकर भेदभाव नहीं है।”
सोमी ने किया गोविंदा का समर्थन
आगे सोमी ने लिखा, “टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। ऐसे समय में जब किसी कलाकार के लिए काम मिलना मुश्किल हो, तब भी काम करते रहने का फैसला सम्मान के लायक है, मजाक उड़ाने के नहीं। किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती। उसकी पहचान उसके टैलेंट, प्रोफेशनल रवैये और लगातार काम करते रहने की इच्छा से होती है। जब किसी कलाकार के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुलना मुश्किल हो रहा हो और उसे दोबारा काम करने का मौका मिले, तो उस मौके का जश्न मनाना चाहिए।”
आखिर में सोमी ने लिखा, “सिर्फ इसलिए कि कोई उम्रदराज है, उसकी उम्र को उसके खिलाफ हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए, खासकर तब जब वह सिर्फ अपनी रोजी-रोटी कमाने और उस काम को जारी रखने की कोशिश कर रहा हो जिसे वह प्यार करता है। शायद किसी एक्टर की सबसे सराहनीय बात यही होती है कि जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग उसे यह कहने लगें कि अब वह बहुत बूढ़ा हो गया है, तब भी वह हार मानने से इनकार करे।”
दरअसल गोविंदा को उनकी को-एक्ट्रेस के साथ देखा गया तो सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कौन सी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं पहले फिल्म बना भी तो लें। अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, इसे थोड़ा शर्म तो आना चाहिए। थोड़ा स्टैनडर्ड तो होना चाहिए। उस लड़की पर सवाल उठाते हुए सुनीता ने कहा था कि तुम्हारा शूगर डैडी इतना अमीर है तो ढंग के कपड़े तो पहनों।”

सुनीता की बात पर गोविंदा को आया गुस्सा
सुनीता के बाद गोविंदा का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “काम जो बाहर मुझे मिलता है वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। जब आप अपना काम कर रही थीं, चाहें वो खाने का शो हो या वो लॉकडाउन हो, आपने टीना से कहकर दोनों शो में आप ऐसे-वैसे करके मुझे बुलवाया।”
यह भी पढ़ें: जब गोविंदा के ड्राइवर करने लगे थे निजी बातें लीक, देव आनंद की सलाह पर उठाया था बड़ा कदम
इसके बाद गोविंदा ने कहा, “मैं ये दोबारा कहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत ज्यादा गालियां देने लगी हैं और ईश्वर से आप मनाइए कि लोग आपसे प्रेरित हो, यंगस्टर्स आपको देखकर आपको फॉलो करेंगे। कहीं आपके साथ ही लोग गालियां देने लग जाएंगे तो हम सब लज्जित हो जाएंगे।”
सुनीता को गोविंदा ने दी हद में रहने की सलाह
गोविंदा ने आगे कहा, “आपके पीछे जो लोग हैं जो गैंग है वो वक्फियत खुलकर जल्द ही सामने आ जाएगी। तो आपके लिए फिर से शोभी नहीं देगा, और मुझे ऐसा लगता है कि आगे भी शायद आपको मेरी कही ना कही मेरी जरूरत किसी ना किसी मुकाम पर पड़ेगी। तो आप प्लीज आप ऐसे बयान देकर, पॉडकास्ट चला रही हैं और बेइज्जती किए जा रही हैं। आप थोड़ा सा आपकी हद में रहिए।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
