सलमान खान के भाई, एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। शो में उनके साथ उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी दिखाई दे रही हैं। दर्शकों को उनका एक अनदेखा साइड शो में देखने मिल रहा है, जो उन्हें पसंद भी आ रहा है।

अब हाल ही में एक्टर ने अपने बचपन के ट्रॉमा को याद करते हुए एक चौंका देने वाली बात का खुलासा किया। सोहेल ने बताया कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था और शर्म की वजह से उन्होंने ये बात सालों तक छिपाकर रखी। सोहेल ने बड़े होने के बाद ये बात अपने घर में बताई थी।

यह भी पढ़ें- ‘जब ये आदमी मर जाएगा तब आप सुनेंगे’, सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में सरकार से लगाई गुहार, समय रैना ने भी की अपील

अलायंस के हालिया एपिसोड में अर्सलान गोनी, अली गोनी और रूही दोसानी के साथ बातचीत में एक्टर सोहेल खान ने बताया कि वह रैगिंग के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने अपने बच्चों को भी यही सिखाया है कि अगर कोई उन्हें परेशान करे तो उसके खिलाफ बोलने में कभी शर्म महसूस मत करना। इसके बाद एक्टर ने कहा कि उन्होंने सेक्सु्एल हैरेसमेंट झेला है इसलिए उन्हें पता है कि वो दर्द और ट्रॉमा क्या होता है।

सोहेल ने कहा- ‘जब मैं छोटा था, तब किसी ने मेरा यौन शोषण किया था और मैंने इस बात को कई सालों तक अपने अंदर दबाकर रखा। बड़ा होने के बाद जब मैं एडल्ट हुआ, तब मैंने अपने पिता को इस बारे में बताया। मैंने उनसे कहा, ‘डैडी, मेरे साथ ऐसा हुआ था।’ इस पर उन्होंने कहा, ‘बेटा, तुमने इतने सालों तक यह बात अपने अंदर ही रखी।’

मैंने उनसे माफी मांगते हुए कहा, ‘मुझे बहुत शर्म आती थी, इसलिए मैं यह बात कह नहीं पाया।’ हालांकि मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी मुझे शर्मिंदगी महसूस होती थी। यही वजह है कि मैं अपने बच्चों से हमेशा कहता हूं कि जिंदगी में कुछ भी हो, मुझसे हर बात खुलकर कहना।’

यह भी पढ़ें- ‘जब कर्ज वसूलने घर आ जाते थे लोग’, विजय सेतुपति ने याद किए मुश्किल दिन, बताया कैसे पिता के साथ झेला संघर्ष

उन्होंने इस बात को भी कबूला कि वो अपने परिवार को काफी मिस करते हैं। शो के होस्ट कुणाल के साथ बात करते हुए सोहेल ने कहा कि उन्होंने भी कई रियलिटी शोज होस्ट किए हैं लेकिन बतौर कंटेस्टेंट क्या प्रेशर होता है वो अब समझ आ रह है। बता दें कि शो में उन्हें पसंद किया जा रहा है। शो में उनकी एक्स वाइफ सीमा के साथ भी उनके तालमेल और सम्मान को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं।

सोहेल खान और सीमा सजदेह के बीच तलाक के बाद भी काफी अच्छा और सम्मान से भरा रिश्ता है। साल 1998 में दोनों ने आर्य समाज में शादी की थी, उसके बाद दोनों ने निकाह किया था। 24 साल की शादी में कपल के दो बच्चे भी हैं। साल 2022 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। अब रियलिटी शो अलायंस में दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और शो में दोनों को पसंद भी किया जा रहा है।