सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। उसके कुछ दिन बाद ही उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने भी शो में एंट्री ली। साल 2022 में सोहेल खान और उनकी पत्नी का तलाक हो गया था। तलाक की वजह कभी सामने नहीं आई थी।

अब शो में सालों बाद उन्होंने अपने तलाक की वजह पर बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने अलायंस का धन्यवाद भी किया कि उसकी वजह से वो दोनों में साथ में एक जगह आए।

यह भी पढ़ें- सस्पेंस, मर्डर और चौंकाने वाले ट्विस्ट! OTT पर छिपी हैं ये 5 डार्क क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में और सीरीज

सोहेल खान ने अपनी तलाक की वजह खुद को बताया, उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली। इसके साथ सीमा सजदेह ने भी सोहेल को इकलौता सहयोगी बताया। दरअसल, एक्टर सीमा के लिए ग्रीन टी बना रहे होते हैं और निखिल चिनप्पा उनसे पूछते हैं, ‘औरत घर को बिगाड़ भी सकती है और बना भी सकती है। आपके घर में इसका जिम्मेदार कौन था।’

सोहेल खान ने बताई तलाक की वजह

सोहेल ने इस पर जवाब में कहा कि ‘उस समय में मेरा वक्त ठीक नहीं चल रहा था और मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं सच्चा प्यार करता था।’

सोहेल ने आगे कहा कि ‘सीमा मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं इसलिए प्यार से भी ज्यादा मेरे मन में उनके लिए सम्मान है। यह शो हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। भले ही हम लोग अलग हो चुके हैं, लेकिन इस शो ने हमे फिर से एक दूसरे से बात करने और अपने दिल की बातें साझा करने का मौका दिया है। हमारे बीच एक कड़ी कहीं टूट गई थीं और इस शो ने उसे फिर से जोड़ने में मदद की।’

यह भी पढ़ें- Satluj: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ भारत के बाद अब विदेशों में भी हुई बैन, निर्देशक हनी त्रेहान ने किया कंफर्म

सीमा सजदेह के पास सोहेल के घर की चाबियां

सोहेल ने जैद के साथ बातचीत में बताया कि ‘सीमा हफ्ते में 3 बार उनके घर आती है ताकि वह अपने बच्चों के साथ समय बिता सकें। उन्होंने बताया कि उनके बच्चें उनके साथ रहते हैं और सीमा के पास आज भी उनके घर की चाबी हैं।’

इन बातों से साफ था कि सोहेल खान और सीमा सजदेह के बीच तलाक के बाद भी काफी अच्छा और सम्मान से भरा रिश्ता है। साल 1998 में दोनों ने आर्य समाज में शादी की थी, उसके बाद दोनों ने निकाह किया था। 24 साल की शादी में कपल के दो बच्चे भी हैं। साल 2022 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। अब रियलिटी शो अलायंस में दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और शो में दोनों को पसंद भी किया जा रहा है।