हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ सितारे ऐसे होते हैं, जो अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं। अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी उन्हीं में से एक थीं। आज उनके 71वें जन्मदिन पर याद करते हैं उनसे जुड़ा एक ऐसा पुराना किस्सा, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कुछ रोमांटिक सीन्स, बाद में स्मिता पाटिल के रोने और फिर उसी गाने की कामयाबी की कहानी जुड़ी है।

यह किस्सा सिर्फ एक फिल्म के सुपरहिट गाने का नहीं, बल्कि उस सेंसेटिव एक्ट्रेस की कहानी भी है, जिसने अपने किरदारों को हमेशा दिल से जिया। अफसोस, हिंदी सिनेमा को इतनी शानदार अभिनेत्री का साथ बहुत कम समय के लिए ही मिला और महज 31 साल की उम्र में उनका निधन भी हो गया था।

स्मिता पाटिल से जुड़ा ये किस्सा बेहद दिलचस्प है। 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नमक हलाल’ में अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की जोड़ी को साथ में देखा गया था, ये किस्सा उसी फिल्म से जुड़ा है। फिल्म में एक सुपरहिट गाना था, जिसका नाम था ‘आज रपट जाएं तो हमे ना उठाइयो’।

नमक हलाल फिल्म का आईकॉनिक गाना

ये गाना जोरदार बारिश के बीच दोनों एक्टर्स पर फिल्माया गया था। इस गाने में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाने के लिए रोमांटिक सीन्स को शामिल किया था। सफेद साड़ी में स्मिता और लाल रंग के सूट अमिताभ काफी कमाल लगे थे। इस गाने के कुछ रोमांटिंक सीन्स की मांग थी, जो इस गाने के लिए जरूरी थे। दोनों कलाकारों ने बखूबी उन सीन्स को फिल्माया। लेकिन शूटिंग के तुरंत बाद स्मिता जोर-जोर से रोने लगीं।

यह भी पढ़ें- अगर इस फिल्म में मिलता ब्रेक तो आज सुजाता के नाम से मशहूर होतीं हेमा मालिनी, जानें पूरा किस्सा | CineGram

क्यों रोने लगीं थीं स्मिता

स्मिता ने पहले ऐसा कभी नहीं किया था। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मिता को रोता देख अमिताभ ने उन्हें समझाया कि ये सीन्स स्क्रिप्ट की मांग थी। इसमें रोने की बात नहीं है, ये काम है हमारा। स्मिता ने अमिताभ की बात मानी और वह चुप हुईं। बाद में यही गाना इस फिल्म का सबसे आईकॉनिक गाना बन गया। जिसे आज तक याद रखा जाता है। यही गाना था जिस पर दर्शकों ने भर-भर कर सीटियां मारी।

अमिताभ-स्मिता की शानदार कैमिस्ट्री

इस गाने में दोनों एक्टर्स को बारिश में झूमते, नाचते और शानदार कैमिस्ट्री के साथ देखा गया था। गाने में अमिताभ और स्मिता के कई ऐसे सीन थें जहां पर दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। कहीं पर अमिताभ स्मिता की साड़ी के साथ खेलते तो कभी सड़क पर लेटते और उसी भीगी हालत में उनके साथ नाचते दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer 2 Review: हिट या फ्लॉप, कैसा है ‘रामायण’ का नया ट्रेलर, राम के रूप में रणबीर कर पाए इंप्रेस?

राजनीतिक परिवार में हुआ था जन्म

स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में पुणे के एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस को फिल्म इंड्स्ट्री में अपनी संजीदा अदाकारी, सादगी और दमदार अभिनय से जाना जाता था। उन्होंने बेहद कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। सिर्फ 10 साल के करियर में उन्होंने काफी अच्छे रोल पर्दे पर निभाए।