‘बेबी डॉल’, ‘देसी लुक’ जैसे सुपरहिट गानों की सिंगर कनिका कपूर ने शादी के 4 साल बाद पति गौतम हाथीरमानी के साथ तलाक ले लिया है। दोनों ने साल 2022 मई में शादी की थी। सिंगर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती थीं।
हालांकि, गौतम अपनी लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करते थे। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में बताया कि आपसी सहमति के बाद उन्होंने और गौतम हाथीरमानी ने अलग होने का फैसला लिया है।
कनिका कपूर ने अपना तलाक अनाउंस करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, बहुत सोच-समझने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला लिया है। मैं खुश हूं जितना भी समय हम लोगों ने साथ में बिताया। मैं उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना करती हूं।’
इसके साथ सिंगर ने कहा, ‘आगे बढ़ते हुए, बस हमारी निजता का सम्मान करें और थोड़ी समझदारी व संवेदनशीलता बनाए रखें।’

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 452 करोड़, प्रोड्यूसर्स के बीच राइट्स पर छिड़ा विवाद
कौन थे गौतम हाथीरमानी
गौतम हाथीरामानी का जन्म 25 दिसंबर 1976 को नाइजीरिया के जोस शहर में हुआ था। उनका बचपन काफी हद तक यूनाइटेड किंगडम में बीता, जहां उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी की। गौतम लंदन और नाइजीरिया बेस्ड एक सफल बिजनेसमैन हैं।
वह साउथ अफ्रीका के एक बड़े बिजनेस ग्रुप ‘दाना ग्रुप’ (Dana Group) के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका काम एविएशन, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसके साथ ही वह ‘दाना प्लास्ट लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।
उन्होंने लंदन के हाईगेट स्कूल और कॉलिंगहम सिक्स्थ फॉर्म कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने यूरोपियन बिजनेस स्कूल, लंदन से इटैलियन भाषा के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- ब्राह्मणों पर टिप्पणी मामले में अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ जमानती वारंट
कनिका-गौतम की शादी
गौतम और कनिका कपूर एक-दूसरे को लगभग 15 सालों से जानते थे और अच्छे दोस्त थे। एक साल तक डेट करने के बाद, उन्होंने 20 मई 2022 को लंदन में एक ग्रैंड वेडिंग की थी। जानकारी के लिए बता दें, कनिका कपूर की दूसरी शादी थी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी, अब दोनों अलग हो गए हैं।
