मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए यह ऐलान किया कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। यह खबर सुनने के बाद हर कोई चौंक गया, तो वहीं दूसरी तरफ सिंगर्स को उनका सही हक न मिलने पर बहस भी शुरू हो गई। अब हाल ही में गायक अभिजीत सावंत ने भी इसी मुद्दे पर बात की और बताया कि प्लेबैक सिंगर्स को सही मेहनताना मिलता है या नहीं।
अभिजीत सावंत ने किया दावा
यूट्यूब चैनल पेंटाराइज स्टूडियोज के होस्ट ने जब अभिजीत सावंत से पूछा कि क्या फिल्म म्यूजिक के लिए पेमेंट नहीं किया जाता। इस पर जवाब देने से पहले तो अभिजीत हिचकिचाए, लेकिन फिर उन्होंने कहा, “फिल्म म्यूजिक में इतना पैसा नहीं मिलता। लोग नहीं चाहते कि सिंगर्स फिल्म से बड़े हो जाएं। इसलिए उन्हें एक तय रकम दी जाती है। म्यूजिशियन को अभी भी फिल्म म्यूजिक के लिए रॉयल्टी नहीं मिलती।”
यह भी पढ़ें: मणिरत्नम ने ‘रावण’ से हटा दिए थे गोविंदा के सीन, को-स्टार का दावा- एडिटिंग के दौरान बदल गई थी फिल्म
इसके आगे उन्होंने कहा, “जिन्होंने ‘लफ्जों में’ किया बिद्दू, जो म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उन्होंने एक या दो गाने किए हैं वेस्ट में और वह उसी एक-दो गाने से पूरी जिंदगी जी सकते हैं इतना पैसा उनको रॉयल्टी से आ रहा है। वहीं, यहां पर एक गाने से इतना पैसा कभी नहीं सोच सकते कि हमारा घर चल जाए। लाइफ बनना तो छोड़ा, घर चलाने जितना पैसा भी नहीं आता एक गाने से।”
अभिजीत ने बताया इंडस्ट्री में होता है शोषण
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने ऐसा सिस्टम बना दिया है। सिंगर्स खुद मौकों के लिए लालची होते हैं और वे जानते हैं कि अगर यह गाना मेरी आवाज में रिलीज होता है, और कोई बड़ा स्टार इस पर लिप-सिंक करता है। तो मैं इस गाने का इस्तेमाल अपनी पूरी जिंदगी कर सकता हूं।
सिंगर्स खुद पैसे नहीं चाहते, क्योंकि वे बस गाना गाना चाहते हैं या किसी खास प्रोड्यूसर के साथ काम करना चाहते हैं। हमें जो भी रकम मिलती है, हम उसे मान लेते हैं, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो कोई और कर लेगा।”
यह भी पढ़ें: ‘गोविंदा पर सुबह 4 बजे हमला हुआ’, मैनेजर का दावा- लगातार मिल रहीं धमकियां, हमले का वीडियो भी है पास
