SIMMBA New Song: ‘आला रे आला- सिंबा आला’, नए गाने में ऐसे ‘फिरकी’ लेते दिख रहे रणवीर सिंह
फैन्स को रोमांचित करने के लिए सिंबा मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना दर्शकों के आगे प्रस्तुत किया है-'आला रे आला सिंबा'

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘सिंबा’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म जल्द दी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फैन्स को रोमांचित करने के लिए सिंबा मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना दर्शकों के आगे प्रस्तुत किया है-‘आला रे आला सिंबा आला’। इस गाने में रणवीर सिंह अपने मनमौजी अंदाज में कमाल का डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को भी रणवीर का ये बिंदास अंदाज गाने में खूब पसंद आरहा है। गाने में रणवीर गांव के फेवरेट बने दिखाई दे रहे हैं। गाने में रणवीर बने सिंबा की सब’बलाएं’ लेते दिख रहे हैं।
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैन्स के साथ इस गाने का वीडियो शेयर किया है। रणवीर के इस एनर्जेटिक परफॉर्मेंस वाले गाने को अब तक 259,024 व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, फिल्म सिंबा से यह तीसरा गाना है। इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म से ‘आंख मारे’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज किया गया था।, यहां देखें वीडियो:-
इन दोनों गानों को दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं यू-ट्यूब पर भी इन गानों को अच्छे व्यूज मिले। अब ‘आला रे’ गाने को भी खूब सराहा जा रहा है। बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनू सूद के साथ सिद्धार्थ जाधव, आशुतोष राणा मेन लीड में हैं। इस गाने को देव नेगी और गोल्डी ने गाया है।
गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है, जिसके लिरिक्स शाबिर अहमद ने लिखे हैं। इस फिल्म को हीरो जौहर, रोहित शेट्टी, अपूर्वा मेहता और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।